फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declares its star campaigner list.

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Sun, 22 Jan 2017 02:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Jan 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP declares its star campaigner list.

बहू की हत्या के आरोप में जेल जा चुके बसपा के पूर्व सांसद (राज्यसभा) नरेन्द्र कश्यप को भाजपा ने स्टार प्रचारक बनाया है। कश्यप इसी महीने 11 तारीख को पार्टी में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


सूची में कई दलबदलुओं को भी भाजपा ने प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। जिनमें एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य हैं तो दूसरी तरफ अनजान से चेहरे बसपा के पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति का नाम भी उल्लेखनीय है।
विज्ञापन


पर, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ . मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और वरुण गांधी जैसे चेहरे इस सूची में जगह नहीं पा सके।

पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भी जगह नहीं मिली है।

सामाजिक समीकरणों का असर

BJP declares its star campaigner list.

ऐसा लगता है कि स्टार प्रचारक तय करने में भी भाजपा ने उनकी जन छवि से ज्यादा जाति का ख्याल रखा है। सूची में 40 प्रचारकों में 15 अति पिछड़ी जातियों से हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस सूची में जगह दी गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को बाहर रखा गया है।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सूची में शामिल हैं पर, इसकी वजह उनके मुख्यमंत्री होने के बजाय बड़ा क्षत्रिय चेहरा होना लग रहा है।

ये हैं स्टार प्रचारक

BJP declares its star campaigner list.

नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू, स्मृति ईरानी, ओम प्रकाश माथुर, केशव प्रसाद मौर्य, कलराज मिश्र, शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, वसुंधरा राजे, पीयूष गोयल, महेश शर्मा, महंत योगी आदित्यनाथ, रामविलास पासवान, डॉ. संजीव बालियान, मुख्तार अब्बास नकवी, हेमा मालिनी, वी.के. सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, संतोष गंगवार, शिव प्रकाश, सुनील बंसल, राजवीर सिंह, कौशल किशोर, मनोज तिवारी, स्वामी प्रसाद मौर्य, एस.पी.सिंह बघेल, हुकुम सिंह, सांसद रामशंकर कठेरिया, रविकांत गर्ग, भूपेन्द्र सिंह यादव, बीएल वर्मा, मेनका गांधी, नरेन्द्र कश्यप, अवतार सिंह भडाना, लोकेश प्रजापति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed