फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: जीत के लिए प्रत्याशी 50-50 लाख रुपये व एक गाड़ी तक का दे रहे ऑफर

Sat, 05 Jun 2021 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Jun 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
BJP completes planning for zila panchayat chief election in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरब से ज्यादा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महंगा है। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम व ब्रज के जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार एक-एक सदस्य को 50-50 लाख रुपये और गाड़ी तक दे रहे हैं। जबकि पूर्वांचल में 30 लाख रुपये और गाड़ी में सदस्यों का समर्थन हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।



वहीं, भाजपा में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में उम्मीदवार चयन के लिए अवध क्षेत्र में अंबेडकर नगर को छोड़कर शेष 12 जिलों में उम्मीदवारों पर मंथन पूरा हो गया है। भाजपा 15 जून के बाद प्रदेश स्तर पर उम्मीदवारों की सूची घोषित करेगी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अवध क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक में बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों पर मंथन किया गया।

BJP completes planning for zila panchayat chief election in Uttar Pradesh.
- फोटो : social media

जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारी की मौजूदगी में तीनों जिलों के दावेदारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि, छवि, जातीय समीकरण और दावेदारों के पास उपलब्ध सदस्यों की संख्या बल के आधार पर चर्चा की गई। एक-एक दावेदार के नाम पर विचार विमर्श के साथ ही अवध क्षेत्र के उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर लिया गया है।

BJP completes planning for zila panchayat chief election in Uttar Pradesh.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala

जानकारी के मुताबिक आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रों से मिले पैनल के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP completes planning for zila panchayat chief election in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

सशर्त भी भाजपा का टिकट चाहिए
भाजपा ने उम्मीदवार घोषित करने की पहली शर्त यही रखी है कि पार्टी अपनी ओर से खर्चा नहीं करेगी साथ ही दावेदार को पर्याप्त संख्या में सदस्यों का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन
BJP completes planning for zila panchayat chief election in Uttar Pradesh.
- फोटो : पीटीआई

पार्टी की इस शर्त के बाद भी दावेदारों में सत्तारुढ़ दल से जुड़े रहने के लिए भाजपा के टिकट की दौड़ लगी है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रोजाना पश्चिम से लेकर पूरब तक के जिलों से दावेदार टिकट के लिए चक्कर लगा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed