फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें, अंडों से ऐसे बाहर निकलते हैं घड़ियाल के बच्चे

Mon, 06 Jun 2016 11:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
birth of crocodile.

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश की वाइल्डलाइफ को दर्जनों की संख्या में घड़ियाल के बच्चों का तोहफा मिला है।

birth of crocodile.

कुकरैल स्थित घड़ियाल पुनर्वास केंद्र में रविवार सुबह अपनी हैचिंग के लगभग दो महीने पूरे कर चुके घड़ियाल के सवा सौ से अधिक की संख्या में नन्हे मेहमान विशेषज्ञों की देखरेख में बाहर आये। करीब दो महीने से स्पेशल चैंबर में बालू में दबे इन अंडों से शनिवार शाम से ही आवाजें सुनाई देनें लगी थीं।

birth of crocodile.

जिसके बाद से अधिकारियों ने अगले 12-16 घंटों में उनके बाहर आने की तैयारियां शुरू कीं। लुप्तप्राय परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों, डीएफओ अवध श्रद्धा यादव समेत विशेषज्ञों की देखरेख में करीब पौने घंटे में हैचिंग प्लेस से अंडों से बच्चे बालू की परत हटाते ही बाहर आये।

विज्ञापन
विज्ञापन
birth of crocodile.

परत हटते ही और हाथ लगते ही कुलबुलाते हुये अंडों की छिल्के तोड़कर बाहर आये 4-5 इंच से अधिक लंबाई के नन्हे मेहमानों ने धमाचौकड़ी शुरू कर दी। स्टाफ ने उन्हें बाद में पानी केपांड में शिफ्ट किया। वन संरक्षक लुप्तप्राय रेनु सिंह ने बताया कि 126 अंडों से सकुशल बच्चे बाहर आये हैं।

विज्ञापन
birth of crocodile.

अधिकारियों ने बताया कि यहां वे अगले 12-15 दिनों तक देखभाल में रहेंगे। इस दौरान उनके पेट में मौजूद उनका कुदरती आहार ही उनका पोषण करेगा। उसके बाद उन्हें छोटी मछलियों की खुराक दी जायेगी। करीब 20-22 महीने की उम्र के बाद उन्हें सुरक्षित घाट-जल धाराओं में रिलीव किया जायेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed