रोमांच के लिए हो जाइए तैयार, लखनऊ में होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो ‘एरो इंडिया-2019’
दबा लेंगे आप भी दांतों तले अंगुलियां
आसमान में गोते लगाते फाइटर जेट। पलक झपकते ही गुम हो जाते और अगले ही क्षण गर्जना के साथ प्रकट हो जाते। विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाते हुए, ऐसे हैरतंगेज करतब दिखाते, जिसे देख दांतों तले उंगलियां दब जाती। कुछ ऐसे ही हैरतअंगेज करतब देखने को मिलेंगे। मध्य वायु कमान के पीआरओ अरविंद सिन्हा ने बताया कि एरो इंडिया के आयोजन में वह दो बार अहम भूमिका निभा चुके हैं। एयर शो में दुनियाभर की डिफेंस से जुड़ी कंपनियां शामिल होती हैं। कई फाइटर जेट हैरतंगेज करतब पेश करते हैं। जो मन मोह लेते हैं।
क्योंकि- दुनिया भर के जांबाज फाइटर पायलट दिखाएंगे करतब, बमवर्धक विमा, हेलीकॉप्टरों और फाइटर जेट एक ही जगह देखने का मिलेगा मौका
ये विमान हैं शो की जान
सुखोई सू-30, एमआई-35, एफ-16, एचएएल का ध्रुव, सूर्यकिरण, तेजस, यूरोफाइटर टाइफून, सारंग, सुपर हॉर्नेट, सी-7 हरकुलिस, एचएएल रुद्र, बोईंग केसी-135, डोर्नियर डीओ-228, फाल्कन, यूरोकॉप्टर, रूसी सू-27 सहित गरुड़ कमांडो तक एयर शो में शामिल हो चुकेहैं। प्रतिवर्ष एयर शो में विमानों की संख्या बढ़ जाती है।
एयर शोर से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि 1996 से यह शो बंगलूरू में होता आ रहा है। जहां औसतन 2,75,000 लोग शामिल होते हैं। पिछले शो में दुनियाभर की कुल 549 कंपनियां इसमें सम्मिलित हुई थीं। 1,08,250 वर्गमीटर क्षेत्रफल में यह आयोजित हुआ था, जिसमें 51 देशों के 72 एयरक्राफ्टों ने करतब दिखाए थे।