फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Dhanteras: लौट रही पुरानी परंपरा, एंटिक गोल्ड की बड़ी मांग, 5000 बाइकें तो एक हजार कारें खरीदी गईं

Tue, 29 Oct 2024 05:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Oct 2024 05:27 PM IST
सार

दामों में 30-40 प्रतिशत बढ़ोतरी होने के बावजूद सराफा बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। लोग एंटिक ज्वैलरी खूब पसंद कर रहे हैं और वाहनों की खूब बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
Big sale on Dhanteras in markets.
- फोटो : amar ujala

सोने और चांदी के भावों में 30-40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद इस बार भी सराफा बाजार में रौनक है। बाजार में शुद्ध सोने की पुरानी परंपरा लौट रही है जिसमें एंटिक ज्वैलरी खूब पसंद की जा रही है।



गोमतीनगर स्थित एचएसजे के एमडी अंकुर आनंद ने बताया कि एंटिक गोल्ड में साब्यसांची कलेक्शन, कुंदन सेट, टेंपल सेट और भारी दिखने वाली पर हल्की ज्वैलरी को महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।

इसमें सिर्फ कलर हल्का होता है, जबकि सोने की पूरी शुद्धता होती है। इनकी कीमत तीन लाख से 15 लाख तक है। डायमंड में पोलकी और कलरस्टोन गहनों की भी मांग है। धनतेरस पर चांदी के बर्तनों व कॉरपोरेट गिफ्टिंग आयटमों की भी खूब बिक्री होती है। 3000 रुपये से इनकी शुरुआत है।

Trending Videos
Big sale on Dhanteras in markets.
- फोटो : MG Motor

ईवी स्कूटर समेत बड़े सेगमेंट की कारों की मांग ज्यादा
ऑटो सेक्टर में इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की भी अच्छी डिमांड है। कारों के सेगमेंट में ईवी स्कूटर व कार की भी खूब मांग है। सनी टोयोटा के जीएम सेल्स प्रदीप शुक्ला ने बताया कि इस बार बड़े सेगमेंट में 30 लाख से ऊपर की टोयोटा हाईक्रॉस, फॉर्च्यूनर, क्रिस्टा की मांग सबसे ज्यादा है। सेवन सीटर रुमिऑन भी खूब पसंद की जा रही है। 13-14 लाख की कीमत में यह गाड़ी है। मंगलवार को धनतेरस पर 200 कारों की डिलीवरी होगी।

Big sale on Dhanteras in markets.
- फोटो : अमर उजाला

टू-व्हीलर के बाजार में हीरो बाइक के डीलर मोहित बख्शी बताते हैं कि शहर भर में ई-स्कूटर वीडा की खूब बिक्री हुई है। स्प्लेंडर प्लस और हीरो एक्स्ट्रीम 125 भी खूब बिक रही है। इस धनतेरस पर पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटो डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि धनतेरस पर लखनऊ और आसपास 5000 बाइकों और 1000 कारों का शुभ मंगल गृह प्रवेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big sale on Dhanteras in markets.
dhanteras - फोटो : amar ujala

खूब भा रहे पीतल-तांबे के बर्तन
यहियागंज के बर्तन कारोबारी हरीश चंद्र अग्रवाल बताते हैं कि इस बार खाना पकाने वाले पीतल व तांबे के भगौना, फ्राईपैन, तवा और कढ़ाई मांग में हैं। स्टील में ट्राईप्लाई के बर्तन की भी खूब मांग है। बताया कि पीतल के बर्तन 1000 से 1300 रुपये प्रति किलो तो तांबे के 1500 से 1800 और स्टील के बर्तन 300 से 700 रुपये प्रति किलो तक मौजूद हैं।

विज्ञापन
Big sale on Dhanteras in markets.
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala

मोबाइल के दौर में भी टीवी की मांग
सडाना इलेक्ट्रॉनिक्स के राकेश सडाना बताते हैं कि हर हाथ में मोबाइल पहुंचने के बाद भी धनतेरस पर टीवी, वॉशिंग मशीन व एसी की मांग कम नहीं हुई है। बशर्ते घरों में अब 43 इंच से बड़ी टीवी ने जगह ले ली है। एयरफ्रायर व माइक्रोवेव ओवन भी खूब बिक रहे हैं। 15-20 प्रतिशत की छूट की वजह से भी आगे सहालग को लेकर भी टीवी, एसी व वाशिंग मशीन की मांग है। बाजार में एआई लैस एलईडी टीवी भी 40-50 हजार रुपये में मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed