फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाराबंकी परिवार हत्या और आत्महत्या कांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस भी हैरान

Sun, 07 Jun 2020 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Jun 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
barabanki family murder and suicide case big revealing by post mortem report see photos
barabanki family murder and suicide case - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफेदाबाद में शुक्रवार को दंपती और बच्चों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया खुलासा हुआ है।  दंपती और बच्चों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि विवेक शुक्ला ने दो जून को ही पत्नी व बच्चों को जहर देकर मार दिया था। जबकि खुद अगले दिन तीन जून को अपनी नस काटी और बाद में फंदे पर लटक गया था। 

 
barabanki family murder and suicide case big revealing by post mortem report see photos
barabanki family murder and suicide case - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि पुलिस अभी हत्या व आत्महत्या की वास्तविक वजह नहीं तलाश सकी है। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े कुछ लोग संदेह के घेरे में हैं। शुक्रवार को पांचों लोगों के शव सफेदाबाद स्थित घर में मिले थे। एएसपी (उत्तरी) आरएस गौतम ने बताया कि सफेदाबाद निवासी विवेक शुक्ला, पत्नी अनामिका व बच्चे पोयम, कोयना व बबल के शवों का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। 
 
barabanki family murder and suicide case big revealing by post mortem report see photos
barabanki family murder and suicide case - फोटो : अमर उजाला।
करीब चार घंटे चले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में चिकित्सकों के मुताबिक तीनों बच्चों व पत्नी अनामिका की मौत जहर से हुई है। जबकि विवेक की जान फांसी लगाने से गई। इससे पहले विवेक ने अपने हाथ की नस काटी जिसके चलते कमरे में व बिस्तर पर खून मिला था। बच्चों व पत्नी की मौत दो जून को ही हो गई थी। जबकि तीन जून की शाम को फांसी लगाने से विवेक की मृत्यु हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
barabanki family murder and suicide case big revealing by post mortem report see photos
मां अनामिका और तीन बच्चे(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस बीच विवेक के पिता ने विवेक के खिलाफ ही बच्चों व पत्नी की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन सुसाइड नोट का परीक्षण करने के साथ मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। कई लोग पुलिस के रडार पर हैं जिनसे जरूरत पड़ने पर पूछताछ की जाएगी।
 
विज्ञापन
barabanki family murder and suicide case big revealing by post mortem report see photos
मृतक विवेक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी व बच्चों के शव पड़े रहे वह पीता रहा शराब...
परिवारीजनों के मुताबिक विवेक शुक्ला के सुसाइड नोट को पुलिस ने पढ़कर सुनाया था। उसमें विवेक ने लिखा था कि मेरी बीवी मेरे बच्चों की लाशें पड़ी हुई हैं और मैं शराब पी रहा हूं। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पत्नी और बच्चों की मौत के कई घंटे बाद विवेक ने अपने आप को फांसी के फंदे से लटकाया। मौत के समय में अंतर होने के चलते ही पत्नी और बच्चों के शव सड़ने लगे थे। विवेक का शव सड़ा नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed