फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Barabanki: बाराबंकी में तीसरे दिन भी शहर पानी-पानी, मुश्किल झेल रहे डेढ़ लाख लोग, रेस्क्यू जारी

Wed, 13 Sep 2023 02:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Sep 2023 02:45 PM IST
विज्ञापन
Barabanki city is still facing water logging.
- फोटो : amar ujala

बाराबंकी शहर में आई बाढ़ और भीषण जलभराव से लगातार तीसरे दिन भी जनजीवन अस्त व्यस्त है। नगर पालिका क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख आबादी जलभराव झेल रही है। सैकड़ों परिवार सड़क किनारे और दुकान के बरामदे में आश्रय लिए हुए हैं। एनडीआरएफ द्वारा रातभर रेस्क्यू किया गया जो बुधवार को भी जारी है। दर्जनों मकान ऐसे हैं जिनमें लोग पिछले दो दिन से कैद हैं और पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। 



शहर से गुजरे जमुरिया नाले का जलस्तर कुछ कम हुआ है। छाया चौराहे समेत कुछ सड़कों से पानी कम हुआ है मगर मोहल्लों में अभी भी जल भराव है। छाया, घोसियाना, राजकमल रोड, पीरबटावन, सत्यप्रेमी नगर आदि की बाजारों में सैकड़ों दुकानों के अंदर पानी भरा होने के कारण कारोबार नहीं शुरू हुआ है। लोग इंतजार कर रहे हैं कि पानी घटे तो अपनी डूबी हुई गृहस्थी और दुकान का हाल लें।

Barabanki city is still facing water logging.
- फोटो : amar ujala

शहर से गुजरे लखनऊ अयोध्या हाईवे पर अभी भी यातायात बंद रखा गया है। पटेल तिराहे के पास स्थित जमुरिया नल का पुल भी क्षतिग्रस्त हो रहा है। कमरिया बाग का पुल पानी में डूबने के बाद असुरक्षित हो गया है इसलिए यातायात बंद कर दिया गया है।

शहर के कमरिया बाग, अभयनगर, हड्डीगंज, कमल विहार, श्रीनगर, कोठीडीह, उज्जवल नगर, वृंदावन कॉलोनी, कार्तिक विहार कॉलोनी, दशहरा बाग खलारिया में अभी भीषण जल भराव है। (घोसियाना इलाके का एक दृश्य।)

Barabanki city is still facing water logging.
- फोटो : amar ujala

बंकी कस्बे में सड़कों पर पानी भरा है। लोग कमर तक पानी से गुजर रहे हैं। वहीं, विकास भवन जाने वाली रोड भी डूबी हुई है। एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि नावों द्वारा लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Barabanki city is still facing water logging.
- फोटो : amar ujala

आवास विकास की जल निगम कॉलोनी में रहने वाली एसडीएम प्रीति और उनके नवजात को रेस्क्यू कर ट्रैक्टर ट्राली से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं विभिन्न संगठन सभासद व जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर में प्रभावित लोगों को रात का खाना वितरित किया गया। 

विज्ञापन
Barabanki city is still facing water logging.
- फोटो : amar ujala

प्रशासन ने पायनियर इंटर कॉलेज और रामसेवक इंटर कॉलेज में आश्रय स्थल बनकर भोजन की व्यवस्था की है। राहत कार्य जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed