फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: चिड़ियाघर से हंसी-खुशी और बात करते हुए लौट रहे थे बच्चे, अचानक हुआ कुछ ऐसा और चार जिंदगियां खत्म

Wed, 03 Apr 2024 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Apr 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
Barabanki Bus Accident Ambulance sirens kept piercing the silence amidst panic see Photos
Barabanki Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी में हुए हादसे के चंद मिनट बाद ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा का नजारा एकाएक बदल गया। एक के बाद एक अस्पताल परिसर में आती एंबुलेंस और उसमें घायल बच्चों के इलाज के लिए दौड़ते डॉक्टरों की टीम का मंजर देख हर कोई दहल गया। अस्पताल परिसर के आसपास एंबुलेंस से लेकर अधिकारियों की गाड़ियों की सायरन देर शाम तक बजते रहे।


सीएचसी देवा में मंगलवार शाम 6:06 बजे जैसे ही बस हादसे में घायल विद्यार्थियों को लेकर पहली एंबुलेंस पहुंची, पूरा अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया। आनन- फानन सभी डॉक्टरों को तत्काल बुलाया गया। वार्ड बॉय से लेकर फार्मासिस्ट, नर्स सभी एक के बाद एक कर आईं एंबुलेंस में मौजूद घायल बच्चों के इलाज में जुट गए। 
 
Trending Videos
Barabanki Bus Accident Ambulance sirens kept piercing the silence amidst panic see Photos
Barabanki Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते चंद मिनट पहले शांत व सूने पड़े सीएचसी में चीख-पुकार मच गई। एक के बाद एक सायरन बजाती अस्पताल में आ रहीं एंबुलेंस को देखकर हर कोई सकते में आ गया। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से लेकर पुलिस प्रशासन का भी जमावड़ा अस्पताल परिसर में लग गया।

 
Barabanki Bus Accident Ambulance sirens kept piercing the silence amidst panic see Photos
हिमांशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हर कोई घायल बच्चों का हाल जानते रहे। चिकित्सकीय टीम की कमान खुद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव व डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव ने संभाल रखी थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़, डॉ. कैलाश शास्त्री घायल बच्चों के उपचार में एक से दूसरे वार्ड दौड़ते रहे। घटना से दहशत में आए बच्चे डॉक्टर व पुलिस अधिकारियों से अपने माता-पिता को सूचना देने की गुहार लगाते रहे। परिजनों के नंबर भी नोट करते दिखे। वहीं जिले के आला अफसर पूरे घटनाक्रम पर पल-पल की नजर रखे हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Barabanki Bus Accident Ambulance sirens kept piercing the silence amidst panic see Photos
कामिनी देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मंगलवार को सूरतगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हरक्का से 40 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए एक निजी बस से लखनऊ के चिड़ियाघर ले जाया गया था। बच्चों की देखरेख में छह अध्यापक भी गए थे। शाम करीब साढे़ चार बजे बस बच्चों को लेकर सूरतगंज लौट रही थी। 

 
विज्ञापन
Barabanki Bus Accident Ambulance sirens kept piercing the silence amidst panic see Photos
शुभी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब पौने छह बजे देवा फतेहपुर मार्ग सलारपुर गांव के पास आदर्श कॉलेज के सामने बस के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। बस ने बाइक को टक्कर मारी और लहराते हुए सड़क के करीब 60 फिट तक घिसटती चली गई और फिर पलट गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed