फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेठ के बड़े मंगल पर महादेव का होगा बजरंगी श्रृंगार, शिवालयों में बुकिंग के ये हैं रेट

Thu, 26 Apr 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Apr 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
Bajrangi shringar will be done in shiva temple on bada mangal
कुछ इसी तर्ज पर होगा महाकाल का बजरंगी श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में जेठ के बड़े मंगलों की रौनक इस बार हनुमान मंदिरों के साथ शिवालयों में भी रहेगी। प्राचीन महादेव मंदिरों में इस बार जेठ के सभी नौ बड़े मंगलों पर भोले का हनुमत शृंगार और भंडारे लगेंगे।

Bajrangi shringar will be done in shiva temple on bada mangal
कुछ इसी तर्ज पर होगा महाकाल का बजरंगी श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में महादेव का केसरीनंदन थीम पर फूलों, मेवों और पीले सिंदूर से शृंगार किया जाएगा। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 
Bajrangi shringar will be done in shiva temple on bada mangal
कुछ इसी तर्ज पर होगा महाकाल का बजरंगी श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के भक्त अतुल मिश्रा ने बताया कि हर बड़े मंगल पर सुबह पूजन आरती के बाद शाम को सुंदरकांड पाठ होगा और बाबा का केसरीनंदन थीम पर शृंगार होगा। बाबा को हनुमत स्वरूप में सजाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bajrangi shringar will be done in shiva temple on bada mangal
कुछ इसी तर्ज पर होगा महाकाल का बजरंगी श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
1100 रुपये की बुकिंग में भक्त शृंगार करा सकेंगे, जबकि 3100 की बुकिंग में सुंदरकांड पाठ के साथ प्रसाद भी वितरण होगा। प्राचीन शिवालय मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भी भोले बाबा का हनुमान स्वरूप का शृंगार होगा।
विज्ञापन
Bajrangi shringar will be done in shiva temple on bada mangal
कुछ इसी तर्ज पर होगा महाकाल का बजरंगी श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के भक्तों के मुताबिक हर बड़े मंगल की पूर्व संध्या पर सोमवार रात को होने वाली महाआरती बजरंगबली को समर्पित रहेगी। महादेव का बजरंगबली रूप में शृंगार किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed