{"_id":"5b62c5ce4f1c1b61508b69e4","slug":"bad-effect-of-rain-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश ने किया लखनऊ का बुरा हाल, धंसी सड़कें, गिरे दर्जनों पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने किया लखनऊ का बुरा हाल, धंसी सड़कें, गिरे दर्जनों पेड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Aug 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
बारिश की वजह से धंसी सड़क
- फोटो : amarujala
रेन टेस्ट...। चौंकिए नहीं। लखनऊ के इंतजामों का बारिश ने जो इम्तिहान लिया उसमें सब फेल। रात हो या दिन घर लौटिए। याद कीजिए, आपका घर पहुंचने पर पहला रिएक्शन क्या होता है- शुक्र है, गड्ढों से बच आए। आजकल चर्चा का पहला विषय होता है, आज तो सड़क पर बहुत पानी था। कैसे बचते-बचाते आए हैं। ये हाल शहर की मुख्य सड़कों से लेकर शहर से सटे गांवों तक का है।
Trending Videos
जलभराव
- फोटो : amarujala
शहर की सड़कों का बुधवार शाम तक हुई 80.6 मिमी. बारिश ने और भी बुरा हाल कर दिया। खासकर उन जगहों पर खतरा और बढ़ गया जहां सड़कें बिजलीे, मोबाइल-इंटरनेट, पीएनजी कनेक्शन के लिए खोदी गई थीं। इन जगहों पर काम खत्म होने के बाद बनाई गई सड़कधसक रही हैं। वहीं पटरी कटने से गोमतीनगर से लेकर अलीगंज, मुंशीपुलिया, आशियाना कालोनी, जानकीपुरम योजना तक में सड़क धंस रही हैं।
टूटे पेड़
- फोटो : amarujala
बारिश के ये तेवर अभी दो-तीन दिन बरकरार रह सकते हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसूनी टर्फ अब भी राजधानी के आसपास के इलाकों के करीब से गुजर रही है। सिस्टम कमजोर हुआ है, लेकिन इतना नहीं कि बारिश एकदम से रुक जाए। अगले दो-तीन दिनों तक अभी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों मे बादलों के छाए रहने के साथ रुक-रुक कर कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टूटे पेड़
- फोटो : amarujala
मौसम का ऐसा रहा हाल
24 घंटों के दौरान 80.6 मिमी. बारिश दर्ज हुई।
28 जुलाई से बुधवार शाम तक 207 मिमी. बारिश हो चुकी है।
24 घंटों के दौरान 80.6 मिमी. बारिश दर्ज हुई।
28 जुलाई से बुधवार शाम तक 207 मिमी. बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
टूटे पेड़
- फोटो : amarujala
यहां सड़कें खतरनाक हैं, संभलकर ही चलें
- इंदिरानगर सी ब्लॉक में भूमिगत नाला की वजह से सड़क धंसी
- जेटीआरआई विनीतखंड के बगल में टेलीकॉम कंपनी की खोदाई से सड़क धंसी
- इंजीनियरिंग चौराहा पर बिजली की लाइन की खोदाई बनी सड़क धंसने की वजह
- सेक्टर एफ जानकीपुरम में सीवर लाइन चोक तो सड़क धंसी
- पुरनिया चौराहा पर टेलीकॉम कंपनी की खोदाई से सड़क कई जगह धंसी
- पुरनिया फ्लाईओवर के नीचे बिजली की लाइन की वजह से सड़क धंसी
- विवेकखंड गोमतीनगर में ग्रीन गैस लिमिटेड की पीएनजी लाइन केलिए खोदे चैंबर सड़क धंसने की वजह बन रहे