फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azam Khan: शपथ लेने के बाद बाद इस अंदाज में नजर आए आजम खां, अखिलेश यादव से दूरी के दे गए संकेत

Mon, 23 May 2022 08:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 May 2022 08:49 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan takes oath as MLA on Monday.
आजम खां - फोटो : amar ujala

10वीं बार विधायक चुने गए सपा नेता आजम खां ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली। इसके बाद वह विधानमंडल की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए और रामपुर वापस लौट गए। आजम को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। आजम के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी शपथ ली।



शपथ ग्रहण के बाद आजम ने विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। लखनऊ दौरे पर आजम खां ने स्पष्ट तौर पर तो कुछ नहीं कहा पर जब उनसे पूछा गया कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने उनका हालचाल क्यों नहीं लिया? इस पर आजम खां ने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि उनके पास मेरा नंबर न हो।

आजम खां करीब 27 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए। इस दौरान उनसे जेल में शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुलाकात की पर अखिलेश यादव मिलने नहीं गए। जिसके बाद से आजम के सपा से अलग होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अखिलेश यादव ने सोमवार को अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की।

Azam Khan takes oath as MLA on Monday.
- फोटो : amar ujala

आजम खां सपा के एक कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और मुस्लिम समाज में लोकप्रियता के कारण वह सपा व कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सपा से अलग होने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है।

Azam Khan takes oath as MLA on Monday.
- फोटो : amar ujala
आजम के साथ ही उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी विधायक पद की शपथ ली। अब्दुल्ला सदन की कार्यवाही में शामिल जरूर हुए पर अपनी सीट पर शांत होकर बैठे रहे। उन्होंने सपाइयों के साथ योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Azam Khan takes oath as MLA on Monday.
- फोटो : amar ujala
शपथ ग्रहण में आजम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बीच बड़ी आत्मीयता दिखी। महाना कानपुर कैंट से लगातार सातवीं बार चुने गए हैं।
विज्ञापन
Azam Khan takes oath as MLA on Monday.
- फोटो : amar ujala

बजट सत्र के पहले राज्यपाल ने एक घंटे से भी अधिक अपना अभिभाषण पढ़ा और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार पहले की तरह ही पारदर्शी और जवाबदेह शासन, ईमानदार और संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहेगी। राज्यपाल ने योगी सरकार 1.0 की उपलब्धियां भी प्रस्तुत की और उम्मीद जताई कि सभी विधायक प्रदेश की जनता के हित में सरकार का सहयोग कर उन आकांक्षाओं को पूरा करने में योगदान देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed