फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या: मस्जिद का नक्शा विकास प्राधिकरण ही करेगा पास, गणतंत्र दिवस के दिन झंडारोहण कर होगा पौधरोपण

Wed, 20 Jan 2021 09:46 AM IST
शाहरुख खान धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, अयोध्या
धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Jan 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Development Authority will pass map of ayodhya masjid model
मस्जिद - फोटो : amar ujala
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की ओर से धन्नीपुर गांव में सरकार से मिली 5 एकड़ भूमि पर मस्जिद निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। ट्रस्ट की ओर से इसका नक्शा पास कराने के लिए जिला पंचायत अयोध्या में आवेदन करने की तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद धन्नीपुर गांव अब अयोध्या विकास प्राधिकरण के दायरे में आ गया है। 

 
Ayodhya Development Authority will pass map of ayodhya masjid model
मस्जिद - फोटो : amar ujala
ऐसे में विकास प्राधिकरण से ही मस्जिद समेत पूरे परिसर में होने वाले अन्य निर्माण कार्यों का नक्शा पास कराना होगा। श्रीराम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद विवाद का निस्तारण करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के सीमा क्षेत्र में मस्जिद निर्माण के लिए सरकार को 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। 
 
Ayodhya Development Authority will pass map of ayodhya masjid model
बनने वाली मस्जिद का नया डिजाइन। - फोटो : amar ujala
इस क्रम में शासन से अनुमति लेकर जिला प्रशासन ने सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में रौनाही थाने के पास हाईवे से सटी कृषि विभाग के भूखंड में से 5 एकड़ भूमि इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम ट्रांसफर कर दी थी। ट्रस्ट की ओर से एक भव्य मस्जिद के साथ एक हॉस्पिटल, एक लाइब्रेरी का निर्माण प्रस्तावित है। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव और प्रवक्ता अतहर हुसैन ने बताया कि नक्शा पास कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Development Authority will pass map of ayodhya masjid model
धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन। - फोटो : amar ujala
नक्शा पास कराने का आवेदन जिला पंचायत के नियमों के अनुसार तैयार किया गया है। इसकी डिजाइन तैयार करने वाले मुख्य वास्तुकार प्रोफेसर एसएम अख्तर 24 जनवरी को लखनऊ आएंगे, इसी दिन एक टीम अयोध्या के धन्नीपुर जाकर स्वायल टेस्टिंग करेगी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन ट्रस्ट के अध्यक्ष समेत सभी सदस्य धनीपुर जाएंगे और झंडारोहण कर पौधरोपण भी करेंगे। 
 
विज्ञापन
Ayodhya Development Authority will pass map of ayodhya masjid model
मस्जिद - फोटो : amar ujala
इसके बाद कुछ दिनों में जिला पंचायत फैजाबाद अयोध्या जाकर एक टीम नक्शा पास करने के लिए दस्तावेज दाखिल करेगी। यह पूछे जाने पर कि अब धन्नीपुर गांव अयोध्या विकास प्राधिकरण के दायरे में आ गया है ऐसे में जिला पंचायत कैसे नक्शा पास करेगा? अतहर ने कहा कि  प्राधिकरण में ऑनलाइन आवेदन करते समय धन्नीपुर गांव अपने क्षेत्र में नहीं दिखा रहा है, इसलिए जिला पंचायत में आवेदन करेंगे, वहां से नक्शा रिजेक्ट हो जाएगा तब प्राधिकरण से बात की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed