{"_id":"d64ff38daef2d78826d2cc8cd7633e43","slug":"animation-designer-suicide-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते-करते पंखे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते-करते पंखे से लटककर दी जान
Tue, 23 Feb 2016 04:31 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते-करते पंखे से लटककर दी जान
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐरा मेडिकल कॉलेज में एनीमेशन डिजायनर ने फोन पर किसी से बात करते हुए फांसी लगा ली। सोमवार को उसकी लाश पंखे के कुंडे में नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकी मिली। ईयर फोन की लीड लगी थी और जेब में मोबाइल फोन पड़ा था। पोस्टमार्टम के साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने खुदकुशी की है।
गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते-करते पंखे से लटककर दी जान
2 of 5
इंस्पेक्टर चौक सुधाकर पांडेय ने बताया कि झांसी के गुमवारा पिछौरा निवासी राजाराम के बेटे आलोक कुमार उर्फ राहुल (27) ने नोएडा के एक इंस्टीट्यूट से थ्री-डी एनीमेशन का कोर्स किया था। दोस्त उत्कर्ष गौरव ने बताया कि दो दिन से आलोक कुमार कॉलेज नहीं गया और उसका फोन भी स्विच ऑफ था।
गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते-करते पंखे से लटककर दी जान
3 of 5
उससे मिलने चौक के लाजपतनगर में किराए पर रह रहे आलोक के घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। उत्कर्ष ने इसकी सूचना मकान मालिक रवींद्र कुमार आहूजा को दी। पुलिस ने मकान मालिक व अन्य लोगों की मौजूदगी में कुंडी तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि आलोक फंदे पर झूल रहा था। शव एक दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते-करते पंखे से लटककर दी जान
4 of 5
मरने से पहले आलोक की किसी से फोन पर बात हो रही थी। ईयर फोन की लीड लगी हुई थी। मोबाइल फोन उसकी जेब में पड़ा था। पुलिस का मानना है कि खुदकुशी करने से पहले आलोक की किसी लड़की से बात हो रही थी। हालांकि मोबाइल फोन में पैटर्न लॉक होने की वजह से उसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। उसके फोन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते-करते पंखे से लटककर दी जान
5 of 5
आलोक के पास से पुलिस को एक पर्ची मिली है। इसमें उसने अपने खून से लिखा है ‘... जी आईलव यू’। पता लगाया जा रहा है, पर्ची में जिस लड़की का नाम लिखा है, वह कौन है। आलोक संग उसके कैसे संबंध रहे हैं। खुदकुशी से पहले उससे ही बात हो रही थी या कोई और वजह है।
बड़े भाई डॉक्टर अरविंद ने बताया कि आलोक कई दिनों से काफी परेशान था और शराब का आदी हो चुका था। कमरे से बीयर की केन और सिगरेट के पैकेट पड़े मिले। तस्वीरें:फेसबुक
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।