पद्म सम्मान को लेकर अमजद अली ने मोदी सरकार पर उठाया सवाल
प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने पद्म अलंकरणों पर सवाल उठाया है। लखनऊ महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बुधवार को कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए उस्ताद ने कहा कि खेल में तो युवाओं को सम्मान दे दिए जा रहे हैं लेकिन शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में पद्म सम्मान देने के लिए वृद्धों की तलाश की जाती है।
पद्म सम्मान को लेकर अमजद अली ने मोदी सरकार पर उठाया सवाल
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि कई नए कार्य करने वाली मोदी सरकार शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र से युवा कलाकारों को पद्म अलंकरण प्रदान करेगी लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ।
पद्म सम्मान को लेकर अमजद अली ने मोदी सरकार पर उठाया सवाल
‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में उस्ताद अमजद अली खान ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित पद्म अलंकरणों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में 25-30 वर्ष की उम्र में बड़े-बड़े पुरस्कार मिल जाते हैं, 40 वर्ष की उम्र में भारत रत्न मिल जाता है लेकिन शास्त्रीय संगीत के लिए वरिष्ठों की तलाश की जाती है।
पद्म सम्मान को लेकर अमजद अली ने मोदी सरकार पर उठाया सवाल
गिरिजा देवी और यामिनी कृष्णमूर्ति को अलंकरण दिए जा रहे हैं जिनकी काफी उम्र हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन्हें अलंकरण के लिए चुना गया है वे बहुत ही योग्य हैं और इस चयन पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता लेकिन जिस प्रकार दूसरे क्षेत्रों में युवाओं का चयन इस अलंकरण के लिए हो रहा है, शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र के युवाओं को भी इस अलंकरण के लिए विचार किया जाना चाहिए।
पद्म सम्मान को लेकर अमजद अली ने मोदी सरकार पर उठाया सवाल
पद्म विभूषण से सम्मानित 70 वर्षीय उस्ताद अमजद अली खान ने कहा कि शास्त्रीय संगीत में युवा अच्छा काम कर रहे हैं। देश-विदेश में उनके कार्यक्रमों की धूम है। उन्होंने कहा कि मैं किसी कलाकार का नाम नहीं लेना चाहता लेकिन बहुत सारे युवा कलाकार ऐसे हैं जिनका काम अद्वितीय है। अगर उन्हें सही समय पर सम्मान मिले तो उनका उत्साह बढे़गा।