फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेठी: भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी के घर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति, शोक प्रकट कर मदद का भरोसा दिलाया

Sat, 08 May 2021 01:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 May 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
Amethi MP Smriti Irani pays tribute to late MLA Dal bahadur kori.
केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

रायबरेली के सलोन से भाजपा के विधायक रहे दल बहादुर कोरी के निधन पर केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं  और उन्हें श्रद्धांजलि दी।



इसके साथ ही उन्होंने सलोन विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्षों को फोन कर अपने- अपने क्षेत्र में श्रद्धांजलि देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने विधायक के परिजनों से कहा कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ हैं।

Amethi MP Smriti Irani pays tribute to late MLA Dal bahadur kori.
- फोटो : amar ujala
स्मृति ईरानी ने विधायक के परिजनों से मुलाकात की।
Amethi MP Smriti Irani pays tribute to late MLA Dal bahadur kori.
- फोटो : amar ujala
इस दौरान उनके साथ भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। दल बहादुर कोरी तीन बार विधायक और एक बार समाज कल्याण राज्य मंत्री रह चुके थे। गुरुवार की देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amethi MP Smriti Irani pays tribute to late MLA Dal bahadur kori.
भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी। - फोटो : amar ujala

इलाज के बाद में ठीक हो गए थे, लेकिन इसके बाद उनकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई। संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी दल बहादुर कोरी ने अपने जीवन का सफर मजदूरी और फिर राजमिस्त्री से लेकर विधायक तक पूरा किया। वह सर्व समाज के बीच काफी लोकप्रिय रहे। कोरी से पहले औरेया से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर, लखनऊ पश्चिम से सुरेश श्रीवास्तव, बरेली के नवाबगंज से केसर सिंह गंगवार का निधन हो चुका है।

विज्ञापन
Amethi MP Smriti Irani pays tribute to late MLA Dal bahadur kori.
दिवंगत विधायक के परिजनों के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में वह परिजनों के दुख में शामिल हैं और हरसंभव उनकी सहायता करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed