फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला बाल मेला: खूब लगे ठहाके, शेर, चीता और जानवरों को देख रोमांचित हुए बच्चे

Tue, 13 Nov 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Nov 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
amar ujala bal mela organised in lucknow zoo, children enjoyed
अमर उजाला बाल मेला - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में बाल दिवस से एक दिन पूर्व यानी मंगलवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के करीब 28 स्कूलों के बच्चों ने फ्री में जू जाकर न सिर्फ जानवरों के बारे में जानकारी हासिल की, बल्कि कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर खूब हंसी-ठहाके भी लगाए।



बच्चों का उत्साहवर्धन करने डीआईओएस मुकेश कुमार सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया और एसएसपी कलानिधि नैथानी भी लखनऊ जू पहुंचे। बच्चों के बीच ये अधिकारी भी बच्चों की तरह हंसते नजर आए। 

इसके अलावा बच्चों ने यहां चिल्ड्रंस पार्क में लगे झूलों का भी आनंद लिया। एक साथ 40 से लेकर 100 लोगों तक को झुलाने वाले मल्टी टास्क झूले बच्चों को सबसे ज्यादा भाए। जू के स्टार जेसन चिम्पैंजी, जिराफ, जय-विजय सफेद टाइगर, बंदर, भालू को भी बच्चों ने हैलो बोला।

इसके अलावा कहानीकार ने दादी-नानी की कहानियों के जरिए भी बच्चों को रोमांचित किया। जादू के खेल, रंगोली वर्कशॉप, टैटू कलाकारी, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, कबाड़ से उपयोगी सामान तैयार करना, कागज से विभिन्न आकृतियां बनाना यानी ओरिगेमी और जार में पौधे उगाने की कला की वर्कशॉप में भी बच्चों ने मन लगाकर हिस्सा लिया।

amar ujala bal mela organised in lucknow zoo, children enjoyed
अमर उजाला बाल दिवस - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला बाल दिवस
amar ujala bal mela organised in lucknow zoo, children enjoyed
अमर उजाला बाल मेला
अमर उजाला बाल मेला
विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala bal mela organised in lucknow zoo, children enjoyed
अमर उजाला बाल मेला
अमर उजाला बाल मेला
विज्ञापन
amar ujala bal mela organised in lucknow zoo, children enjoyed
अमर उजाला बाल मेला
अमर उजाला बाल मेला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed