फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर का तंज, समाजवादी नहीं 'नमाजवादी पार्टी' है सपा, अखिलेश पढ़ते हैं आजम के साथ नमाज

Tue, 21 Nov 2017 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
 amar singh reacts on akhilesh yadav and azam khan.

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वो तो आजम खां के साथ नमाज पढ़ते हैं। इसलिए मैंने समाजवादी पार्टी को नमाजवादी पार्टी कहना शुरू कर दिया है।



अमर शाहजहांपुर में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने यह प्रतिक्रिया, सैफई में भगवान कृष्‍ण की मूर्ति लगाए जाने के अखिलेश यादव के बयान पर दी।

 amar singh reacts on akhilesh yadav and azam khan.
- फोटो : amar ujala

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा दिए गए बयान कि राम केवल उत्तर भारत में और कृष्ण पूरे विश्व में पूजे जाते हैं, इस पर अमर सिंह ने चिरपरिचत अंदाज में कहा कि मुलायम सिंह लीलाधर है, लेकिन उन्हें राम और कृष्ण में भेद नहीं करना चाहिए। उनका बयान दोनों को बांटने जैसा है, जो नहीं होना चाहिए।

 amar singh reacts on akhilesh yadav and azam khan.

एक सवाल के जवाब में अमर सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर दोनों पक्षों की रजामंदी से बने तो अधिक अच्छा है। उन्होंने कहा, मैं सभी धर्मों को मानता हूं और मक्का-मदीना को तो अपने गले में पहनता हूं। जो भी हिंदू हितों की बात करेगा मैं उसके साथ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 amar singh reacts on akhilesh yadav and azam khan.

जीएसटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जीएसटी सभी दलों की सहमति से लागू की गई, इसमें अकेले मोदी को दोष देना उचित नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed