रमजान के आखिरी जुमे में अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की गई। इसको लेकर पुराने लखनऊ में चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम किए गए।
2 of 6
अलविदा की नमाज
- फोटो : amar ujala
इस बार अलविदा की नमाज चार ड्रोन की निगरानी में हुई इसके अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर मोबाइल विडियो कैमरों के साथ टीमें तैनात रहीं।
3 of 6
लखनऊ में अलविदा की नमाज
- फोटो : amar ujala
राजधानी में अलविदा की नमाज के लिए सुन्नी समुदाय की सबसे बड़ी जमात टीले वाली मस्जिद पर और शिया समुदाय की जमात आसिफी इमामबाड़े में अदा हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुराने शहर के पांच थाना क्षेत्र में आने वाले इलाके को 5 सेक्टर व 16 जोन में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस फोर्स की तैनात की गई है।
5 of 6
अलविदा की नमाज
- फोटो : amar ujala
इस दौरान बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं नमाज में थोड़ी असुविधा भी हुई।