{"_id":"5aba64f24f1c1b314e8b492d","slug":"akhilesh-yadav-speaks-in-vidhan-parishad-on-sp-and-bsp-alliance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों से बोले अखिलेश, 'केंद्र में अगली सरकार आपकी नहीं होगी, हमारी-उनकी दोस्ती हो गई है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों से बोले अखिलेश, 'केंद्र में अगली सरकार आपकी नहीं होगी, हमारी-उनकी दोस्ती हो गई है'
Wed, 28 Mar 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समय आने पर हम बसपा को देने (रिटर्न गिफ्ट) से पीछे नहीं हटेंगे। अब सपा और बसपा के बीच भाजपा झगड़ा नहीं करवा पाएगी। मैं बसपा नेता मायावती के तजुर्बे पर ज्यादा भरोसा करूंगा। गोरखपुर व फूलपुर की तरह आने वाले चुनाव भी भाजपा नहीं जीतेगी।
2 of 5
अखिलेश मंगलवार को विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा से मुखातिब होकर कहा, केंद्र में अगली सरकार आपकी नहीं आनी है, क्योंकि हमारी और उनकी (बसपा) दोस्ती हो गई है। उन्होंने मायावती का नाम लिए बिना कहा, बसपा नेता को धन्यवाद दूंगा। जो लड़ाई हम अकेले लड़ रहे थे, उसमें उनका सहयोग मिल गया। पीस पार्टी, निषाद पार्टी और बिंद लोगों का भी साथ मिला, जिसके परिणाम भी हमने उपचुनाव में देख लिए।
3 of 5
अखिलेश ने कहा, जनता को गोलबंद करने के लिए जो फॉर्मूला भाजपा ने अपनाया, वही अब हम लागू कर रहे हैं। भाजपा सदस्यों से कहा, सपा-बसपा में झगड़ा लगवाने के लिए आप गेस्ट हाउस कांड याद दिला रहे हैं। मुझे खुशी है कि उसका जवाब बसपा सुप्रीमो ने ही दे दिया। फिर बसपा सदस्यों की ओर देखते हुए बोले-लगता है, हमारा आपका गठबंधन जल्दी हो गया। भाजपा वाले सोच रहे होंगे कि जनता को कैसे समझाया जाए, पर इस बार जनता को समझाना हमें भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अखिलेश ने कहा, आपको हराने के लिए जिसके पास ज्यादा तजुर्बा होगा, उस पर ज्यादा भरोसा करूंगा। राज्यसभा चुनाव में आपने बसपा प्रत्याशी को हरवा दिया लेकिन, हमारा दिल बड़ा है। कुछ देना पड़ेगा तो दे देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
हम-आप सबको करनी है राजनीति
अखिलेश ने कहा, मेरी संपत्ति की जांच सीबीआई से कराने की बात हो रही है। आजम खां के खिलाफ भी चार केस चलाने को मंजूरी दी गई है। राजनीति में इस तरह का व्यवहार मत कीजिए। हम-आप सबको राजनीति करनी है। अधिकारी किसी के नहीं होते। सोचिए 8-9 महीने बाद केंद्र में आपकी सरकार नहीं होगी, फिर आपका क्या हाल होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।