पति-पत्नी हों अच्छे दोस्त तभी निभेगी: अखिलेश
यूपी के सीएम राजनीति के मामले में चाहे कम अनुभवी कहें जाएं लेकिन वह शादी के मामले में अनुभवी जरूर हैं। वह कुछ ऐसे...
पति-पत्नी हों अच्छे दोस्त तभी निभेगी: अखिलेश
लखनऊ में कैथोलिक डायोसिस के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में हंसी मजाक में ही सही पर यूपी के सीएम के शादी के मामले में अनुभवी होने पर चुटकी ले ली गई। अखिलेश ने अपने अनुभवी होने को स्वीकार्य करते हुए माकूल जवाब भी दिया।
पति-पत्नी हों अच्छे दोस्त तभी निभेगी: अखिलेश
दरअसल मंच पर अखिलेश यादव के अलावा शहर के मेयर दिनेश शर्मा भी थे। अपनी स्पीच पूरा करने के बाद दिनेश शर्मा चुटकी लेते हुए बोले की शादी ब्याह के मामले में मुझसे ज्यादा मुख्यमंत्री जी अनुभवी हैं मेरा तो शादी को लेकर ज्यादा अनुभव नहीं हैं।
पति-पत्नी हों अच्छे दोस्त तभी निभेगी: अखिलेश
दरअसल दिनेश शर्मा ने यह बात तथ्यों के आधार पर कही थी। असल में लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा की शादी 16 फरवरी 2010 में हुई थी जबकि अखिलेश और डिंपल की शादी 24 नवंबर 1999 को हुई। भले ही दिनेश शर्मा उम्र में अखिलेश से बड़े हैं।
पति-पत्नी हों अच्छे दोस्त तभी निभेगी: अखिलेश
जब दिनेश शर्मा ने मंच से अखिलेश यादव की इस बात पर चुटकी ले तो अखिलेश बस मंद-मंद मुस्कुरा दिए। उन्होंने इसका जवाब तक दिया जब उन्होंने माइक संभाला।