फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टी के बाद युवकों ने खुलेआम लहराए असलहे, कई राउंड फायरिंग की, इलाके में दहशत, तस्वीरें

Thu, 09 Jul 2020 03:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jul 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
after party, youths did several rounds of firing in jankipuram in lucknow
पार्टी करने के बाद एसयूवी सवार युवकों ने की फायरिंग - फोटो : amar ujala
लखनऊ के जानकीपुरम थानाक्षेत्र में मंगलवार को एसयूवी सवार युवकों ने खुलेआम असलहे लहराने के साथ कई राउंड फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने बुधवार शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

 
after party, youths did several rounds of firing in jankipuram in lucknow
- फोटो : amar ujala
जानकीपुरम के इंस्पेक्टर राजेश यादव के मुताबिक मंगलवार को अलीगंज पुरानिया निवासी आकाश यादव का जन्मदिन था। जानकीपुरम क्षेत्र में उसने पार्टी का आयोजन किया, जिसमें तीन-चार युवक एसयूवी से पहुंचे।
after party, youths did several rounds of firing in jankipuram in lucknow
- फोटो : amar ujala
पार्टी के बाद लौटते वक्त इलाके में अपना दबदबा दिखाने के लिए एसयूवी की छत खोल तीन युवक हवा में दनादन फायरिंग करने लगे, जिससे दहशत फैल गई।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
after party, youths did several rounds of firing in jankipuram in lucknow
एसयूवी सवार युवक - फोटो : amar ujala
इंस्टाग्राम पर वीडियो भी किया अपलोड 
आकाश यादव ने देर रात इंस्टाग्राम पर फायरिंग का वीडियो भी अपलोड कर दिया। बुधवार को इसके वायरल होते ही पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने डीसीपी उत्तरी शालिनी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इधर, अलीगंज सर्किल की पुलिस वीडियो के जरिये आरोपियों की तलाश और घटना के दिन की पुष्टि में लग गई। एसीपी अलीगंज आरके शुक्ला ने इसके लिए इंस्पेक्टर अलीगंज फरीद अहमद, जानकीपुरम के अतिरिक्त निरीक्षक राजेश यादव को लगाया।
विज्ञापन
after party, youths did several rounds of firing in jankipuram in lucknow
- फोटो : amar ujala
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जानकीपुरम क्षेत्र में वारदात होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। इंस्पेक्टर राजेश यादव के मुताबिक पुरनिया निवासी आकाश यादव और उसके दर्जनभर साथियों के खिलाफ फायरिंग, लॉकडाउन का उल्लंघन, महामारी अधिनियम और इलाके में दहशत फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed