हमारी शिक्षा व्यवस्था में कहां और कैसे घपलेबाजी चलती है, इसकी हकीकत को हंसते-खेलते बयां करेगा कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला नया धारावाहिक विद्या। एक अनपढ़ टीचर की भूमिका अदा करने वाली अभिनेत्री मीरा देवस्थले और अभिनेता नमिष तनेजा शुक्रवार को अमर उजाला दफ्तर पहुंचे। नमिष ने सीरियल में डीएम की भूमिका अदा की है।
2 of 5
अमर उजाला दफ्तर पहुंचीं मीरा देवस्थले व नमिष तनेजा
- फोटो : amar ujala
मीरा ने बताया कि धारावाहिक में हम पढ़ाई की बातें करेंगे, लेकिन दर्शकों को बोर नहीं होने देंगे। यानी हंसी-मजाक भी होगा और मसाला भी। अपनी भूमिका के बारे में मीरा बताती हैं कि एक अनपढ़ टीचर जो अनुकंपा नौकरी पा जाती है और पढ़ाती है अंग्रेजी। बच्चों के हर सवाल पर जिसका सिर चकराता है यानी जिसका खुद डब्बा गोल वह बच्चों को क्या पढ़ाएगी।
3 of 5
अमर उजाला दफ्तर पहुंचीं मीरा देवस्थले व नमिष तनेजा
- फोटो : अमर उजाला
यहीं पर एंट्री होती है डीएम के रूप में नमिष तनेजा की। नमिष बताते हैं कि मेरा किरदार लोगों की नजर में एक घमंडी और सख्त अधिकारी का है, जिसे फर्जी भर्तियों की जांच-पड़ताल व भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के लिए ही भेजा गया है। विद्या की हकीकत भी उसके सामने आती है, लेकिन जब वह हकीकत जानता है तो दोनों मिलकर शुरू करते हैं शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास। दोनों में प्यार हो जाता है और ऐसे ही रोचक घटनाक्रमों के साथ धारावाहिक आगे बढ़ता है।
4 of 5
अमर उजाला दफ्तर पहुंचीं मीरा देवस्थले व नमिष तनेजा
- फोटो : amar ujala
एक सवाल के जवाब में नमिष ने कहा कि वेबसीरिज के दौर में धारावाहिकों पर कोई संकट नहीं है। इनकी अपनी जगह और अपने ऑडियंस हैं, जो वेबसीरिज से कहीं ज्यादा दूर हैं। मीरा ने कहा कि आज भी हमारे देश की 80 प्रतिशत जनता टेलीविजन देखती है। किचन में खाना बना रही महिला यही जानना चाहती है कि उसकी सास ने आज क्या किया या आज किसके साथ क्या होने वाला है।
5 of 5
अमर उजाला दफ्तर पहुंचीं मीरा देवस्थले व नमिष तनेजा
- फोटो : amar ujala
दस साल पहले यही हाल था, दस साल बाद भी ऐसा ही रहेगा विषय बदलते रहेंगे। मीरा उड़ान, ससुराल सिमर का, जिंदगी विंग्स जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं, जबकि नमिष तनेजा स्वराग्नी जोड़े रिश्तों के सुर, मैं मायके चली जाऊंगी और इक्यावन जैसे धारावाहिकों में अपनी अभिनय क्षमता के बल पर लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं।