फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंधी-तूफान ने गर्मी से दिलाई राहत, मौसम विज्ञानियों ने बताया आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Sat, 07 Apr 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Apr 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
 weather forecast in april month
फसल - फोटो : amarujala
शुक्रवार देर रात शहर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। रात करीब दो बजे के बाद तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने शहर का मौसम खुशनुमा कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चली और 9.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। 
 weather forecast in april month
फसल - फोटो : amarujala
इस दौरान तेज हवाओं ने डालीबाग, हजरतगंज, गोमतीनगर, जानकीपुरम समेत कई इलाकों की बिजली गुल कर दी। वहीं बदले मौसम ने लोगों को तपन से कुछ राहत भी दिलाई। मौसम के तेवर अगले दो दिन ऐसे बने रहने के आसार है।
 weather forecast in april month
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : amarujala
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 48 घंटों में राजधानी समेत प्रदेश के तमान इलाकों में मौसमी उठापटक रहेगी। शनिवार के साथ ही रविवार को भी धूल भरे अंधड़ों के चलने के साथ ही छिटपुटट बूंदाबांदी की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 weather forecast in april month
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : amarujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर से सटे इलाकों पर बने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। पश्चिमी यूपी के आसपास एक चक्रवातीय दबाव भी बना हुआ है।
विज्ञापन
 weather forecast in april month
फसल - फोटो : amarujala
आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने से गोंडा और बाराबंकी में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पानी से खेतो में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed