{"_id":"5f081eaf8ebc3e63be762374","slug":"accused-of-dacoity-arrested-in-encounter-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा डकैती का आरोपी, 12 साल से थी तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा डकैती का आरोपी, 12 साल से थी तलाश
Fri, 10 Jul 2020 01:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश सूरज का साथी राजबहादुर, मौकै पर मौजूद पुलिस व बरामद तमंचा
- फोटो : amar ujala
रोडवेज बस में 12 साल पहले डकैती डालने का आरोपी सूरज सिंह गुरुवार तड़के उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास पुलिस मुठभेड़ में साथी राज बहादुर सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पहले बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल सूरज सिंह को अस्पताल भेजा। सूरज सिंह तालकटोरा के राजाजीपुरम में राज सिंह के नाम से रह रहा था।
Trending Videos
- फोटो : amar ujala
पीजीआई प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक, बदमाशों के पास से एक 7.65 एमएम के अवैध पिस्टल, मैगजीन, कारतूस दो तमंचा, एक एसयूवी कार, चार मोबाइल और नगदी बरामद हुए। डीसीपी पूर्वी सोमेन वर्मा के मुताबिक, एसीपी कैंट बीनू सिंह और पीजीआई इंस्पेक्टर केके मिश्रा की टीम वृंदावन सेक्टर-12 अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एसयूवी कार आती दिखी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। उतरेठिया रेलवे क्रॉसिंग रोड पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश सूरज सिंह को गोली लग गई, जिससे वह पकड़ा गया।
- फोटो : amar ujala
हत्या, डकैती समेत 13 केस दर्ज
एसीपी कैंट बीनू सिंह के मुताबिक, सूरज सिंह उर्फ नान सिंह बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के रानीपुर क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं उसका साथी राज बहादुर सिंह बाराबंकी हैदरगढ़ के गतौना का रहने वाला है। एसीपी के मुताबिक, सूरज सिंह के खिलाफ हत्या, डकैती, साजिश रचने, साक्ष्य मिटाने, लूट हत्या के प्रयास के कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। सूरज सिंह ने 2008 में दिल्ली से सोनौली जा रही रोडवेज बस को रोककर डकैती की थी। इस मामले में उसके साथी दबोचे गए थे, लेकिन वह फरार चल रहा था।

बस्ती पुलिस को 12 साल से उसकी तलाश थी। उस पर बस्ती और बाराबंकी पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। सूरज सिंह के खिलाफ बस्ती, बाराबंकी, लखनऊ और आजमगढ़ में हत्या, लूट और डकैती कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम
मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी पूर्वी सोमेन वर्मा ने चार थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड श्याम बाबू शुक्ला, इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार अखिलेश पांडेय, इंस्पेक्टर आशियाना संजय राय अपनी टीम के साथ मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने टीम को 20 हजार का इनाम दिया।