फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: पहले सामने से...फिर एसयूवी बैक करके प्रेमिका को कुचला, प्रेमी ने दी ऐसी मौत; सुन कांप गई लोगों की रूह

Mon, 20 Jan 2025 06:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 06:46 PM IST
सार

Lucknow Murder: प्रेमी ने पहले सामने से फिर एसयूवी बैक करके प्रेमिका को कुचल दिया था। प्रेमी ने ऐसी मौत दी, जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप गई। 

विज्ञापन
accused first crushed his live-in partner hit from front and then from back of car In Lucknow
पहले सामने से...फिर एसयूवी बैक करके प्रेमिका को कुचला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

Live In Partner Murder In Lucknow: राजधानी लखनऊ में लिवइन पार्टनर की हत्या करने के मामले में हैरान करने वाले खुलासा हुआ है। आरोपी अधिवक्ता गिरिजा शंकर पाल ने अपनी लिवइन पार्टनर प्रॉपर्टी डीलर गीता शर्मा पर पहले सामने से एसयूवी से टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी बैक करके कुचला था। हत्या के बाद आरोपी रायबरेली के एक होटल जाकर छिप गया था। पीजीआई पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया।



एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि रायबरेली निवासी आरोपी गिरिजा शंकर और गीता काफी साल से लिवइन में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गीता आए दिन रुपये की मांग करती थी। 

accused first crushed his live-in partner hit from front and then from back of car In Lucknow
गीता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

घूमने के बहाने से एसयूवी से ले गया

शादी का दबाव डालती थी और बेइज्जत करती थी। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची थी। इसके तहत 17 जनवरी की रात घूमने के बहाने से गीता को एसयूवी से ले गया।
 
accused first crushed his live-in partner hit from front and then from back of car In Lucknow
प्रेमिका गीता की फाइल फोटो और आरोपी प्रेमी गिरिजा शंकर - फोटो : संवाद

एसयूवी लाकर उनको कुचल दिया

घूमने के बाद गीता को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के पास उतार दिया। गीता पैदल ही नीलगिरि अपार्टमेंट जा रही थीं। तभी आरोपी ने सामने से एसयूवी लाकर उनको कुचल दिया। गीता के गिरते ही आरोपी ने गाड़ी बैक की और गीता को रौंदते हुए भाग गया। 18 जनवरी की सुबह उसने गीता के भाई लालचंद्र को उनके सड़क हादसे में मारे जाने की खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
accused first crushed his live-in partner hit from front and then from back of car In Lucknow
प्रेमिका गीता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

मौके पर मिली आरोपी की लोकेशन

एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि लालचंद्र ने गिरिजा को नामजद किया था। पहले तो आरोपी गुमराह करने लगा। सर्विलांस से उसकी लोकेशन घटनास्थल पर मिली। 
विज्ञापन
accused first crushed his live-in partner hit from front and then from back of car In Lucknow
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं

इस पर वह टूट गया और जुर्म कबूल लिया। आरोपी गिरिजा के खिलाफ कृष्णानगर, पीजीआई, सरोजनीनगर और रायबरेली में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने वर्ष 2015 में कृष्णानगर में एक हत्या की वारदात को भी अंजाम दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed