रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तड़के ट्रक की टक्कर से एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। बस पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। बस के यात्रियों ने बताया कि ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बस में टक्कर मार दी। कोहरा होने के कारण बस सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी। बस चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दुकान में घुसी यात्रियों से भरी बस, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Tue, 14 Nov 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन