फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुदाई में तिजोरी निकलने से मचा हड़कंप: जेवरात होने की संभावना, पुलिस बोली- सबके सामने खोला जाएगा, तस्वीरें

Sat, 07 Aug 2021 05:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Aug 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
A tijori has been found in a village during excavation in sultanpur.
- फोटो : amar ujala

कोतवाली देहात के मिश्रौली गांव में शुक्रवार की देर शाम पुश्तैनी जमीन पर भवन निर्माण के लिए हो रही नींव की खुदाई में एक भारी-भरकम तिजोरी मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तिजोरी को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवाया है। पुलिस जमीन के मालिक की मौजूदगी में तिजोरी खोलने की बात कह रही है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार तिजोरी में सोने-चांदी के जेवरात हो सकते हैं।



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी संतराम बरनवाल के पूर्वज सराफा का काम करते थे। करीब 25 वर्ष पहले संतराम बरनवाल ने अपने हिस्से की जमीन अपने भतीजे विनोद बरनवाल को दे दी थी। वर्तमान में संतराम सपरिवार लखनऊ में मकान बनाकर व्यवसाय करते हैं। चाचा को दी गई जमीन पर विनोद बरनवाल मकान बनवाने के लिए नींव की खोदाई करा रहे थे। शुक्रवार की शाम नींव की खोदाई के दौरान एक भारी-भरकम तिजोरी दिखाई दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस दौरान ग्रामीणों ने जमीन पर तिजोरी पाए जाने की सूचना एसओ गौरीशंकर पाल को दे दी।

A tijori has been found in a village during excavation in sultanpur.
- फोटो : amar ujala

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और तिजोरी को ट्रैक्टर की मदद से नींव से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर विनोद बरनवाल के घर के सामने रखवा दिया।

A tijori has been found in a village during excavation in sultanpur.
- फोटो : amar ujala

ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को बताया कि उक्त जमीन विनोद के चाचा संतराम की पुश्तैनी जमीन है। जमीन पर पुराना कच्चा घर था जो मलबे में तब्दील हो गया। इसी जमीन पर विनोद मकान बनवा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार नींव की खोदाई के दौरान जमीन से निकली तिजोरी का वजन करीब तीन क्विंटल है। तिजोरी में आभूषण होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A tijori has been found in a village during excavation in sultanpur.
- फोटो : amar ujala

भूमि के स्वामी के सामने खुलेगी तिजोरी
कोतवाली देहात थानाध्यक्ष गौरीशंकर पाल ने बताया कि तिजोरी को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जमीन संतराम की पुश्तैनी जमीन थी और उनके यहां सराफ़ा का काम होता था। तिजोरी मिलने की सूचना संतराम को भी दी गई है। उनके आने पर तिजोरी को पुलिस के सामने खोला जाएगा।

विज्ञापन
A tijori has been found in a village during excavation in sultanpur.
- फोटो : amar ujala

चाचा को दी तिजोरी मिलने की सूचना
मिश्रौली गांव निवासी विनोद बरनवाल ने बताया कि चाचा ने उन्हें अपनी पुश्तैनी जमीन दी है। जमीन में तिजोरी मिली है इसकी सूचना चाचा को दे दी है। चाचा ने बताया कि वे एक दो दिन में लखनऊ से आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed