फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाइफ ने बीयर पीने से रोका तो दरोगा ने की तोड़फोड़, खुद को मार ली गोली

Mon, 10 Jul 2017 08:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Jul 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
A SI shoots himself in Lucknow.

लखनऊ के गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, मुलायम नगर में रहने वाले दरोगा राहुल पांडेय का कांस्टेबल पत्नी से दो घंटे झगड़ा हुआ था। इससे नाराज दरोगा ने घर के अंदर तोड़फोड़ की और सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली दरोगा के नाभि के पास लगकर कमर के निचले हिस्से से पार होने की पुष्टि हुई। उधर, पोस्टमार्टम के बाद एसआई का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

A SI shoots himself in Lucknow.

इंस्पेक्टर गाजीपुर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मूलरूप से रानीगंज प्रतापगढ़ निवासी एसआई राहुल पांडेय 2016 बैच के मृतक आश्रित कोटे में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती फैजाबाद की कैंट कोतवाली में थी। चार से आठ जुलाई तक बाराबंकी में आयोजित दिल्ली पुलिस की भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा में तैनाती थी।

A SI shoots himself in Lucknow.

आठ जुलाई को बाराबंकी से उनकी रवानगी हो गई। इसके बाद राहुल लखनऊ घर आए। इंस्पेक्टर के मुताबिक, रविवार रात नौ बजे एसआई राहुल घर में बीयर की कैन व सिगरेट लेकर पहुंचे। पत्नी ने मना किया तो दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एसआई ने घर में रखी पांच डायनिंग चेयर तोड़ डालीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
A SI shoots himself in Lucknow.

सर्विस रिवॉल्वर से किए तीन फायर
गुस्साए राहुल ने झगड़े के दौरान ही सर्विस रिवॉल्वर निकाल ली। नशे में धुत राहुल ने पहले दो फायर फर्श पर किए। इसके बाद कुर्सी पर बैठे ही तीसरी गोली पेट पर मार ली। गोली नाभि से हुई कमर के निचले हिस्से से पार हो गई। पुलिस ने वारदात स्थल से तीन खोखे, तीन कारतूस, दीवान के नीचे से सर्विस रिवॉल्वर, डायनिंग टेबल से बीयर की खुली कैन, सिगरेट के टोटे व डिब्बा बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed