फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shravasti: चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Sat, 15 Apr 2023 04:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Apr 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
A running car hits a tree in shravasti , six died.
- फोटो : amar ujala

पंजाब के लुधियाना से इकौना के ग्राम डकाही के माजरा करमोहना आ रही तेज रफ्तार कार सोनराई के निकट पेड़ से टकरा के पलट गई। जिसमें पिता की मौत की सूचना के बाद पंजाब के लुधियाना से आ रहे एक ही परिवार के चालक सहित सात लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बहराइच रेफर किया गया।



जहां से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम डकाही के माजरा करमोहना निवासी भगौती प्रसाद गुप्ता उर्फ बेकारू ( 70) पुत्र विकास की शुक्रवार सुबह 7 बजे मौत हो गई थी जिसका परिवार लुधियाना के डरेती में रहता था।

A running car hits a tree in shravasti , six died.
- फोटो : amar ujala

मौत की सूचना के बाद परिवार के लोग इनोवा पीबी 29 एच 4067 बुक कराकर शनिवार सुबह 9 बजे लुधियाना से इकौना के लिए निकले थे। जैसे ही कार बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सोनरई पहुंची तभी चालक हरीश कुमार (42) पुत्र सोमनाथ निवासी अर्जुन कालोनी लुधियाना को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा के खड्ड में पलट गई।

A running car hits a tree in shravasti , six died.
- फोटो : amar ujala

हादसे में कार सवार चालक हरीश, हीरालाल उर्फ शैलेंद्र (30), मुकेश कुमार (35) तथा पुत्तीलाल (28) पुत्रगण भगौती प्रसाद, वीरू उर्फ अमित (9) पुत्र हीरालाल निवासी करमोहना एवं रमा देवी (42) पत्नी रामफेरन निवासी ग्राम टंडवा थाना लालिया जिला बलरामपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सुरेश कुमार (40), सुशील कुमार (42) तथा बबलू (33) पुत्रगण भगौती, नीतू (35) पत्नी हीरालाल, रूही (3) पुत्री बबलू, काव्या (5) पुत्री बबलू, पुनरा (30) पत्नी बबलू, प्रतिज्ञा (2) पुत्री मुकेश एवं नीलू (28) पत्नी मुकेश निवासी कर्मोहनी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
A running car hits a tree in shravasti , six died.
- फोटो : amar ujala

राहगीरों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने जेसीबी से वाहन को खड्ड से सीधा कराया साथ ही एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां से बाद में सुरेश तथा बबलू की हालत में सुधार न होता देख उन्हें ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है। शवों का पंचनामा भराकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है।

विज्ञापन
A running car hits a tree in shravasti , six died.
- फोटो : amar ujala

घटना की जानकारी के बाद एसपी प्राची सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed