फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow: शराब के नशे में हैवान बन गया पति, बीच सड़क पर बांके से काट डाला पत्नी का गला

Wed, 12 Oct 2022 04:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बख्शी का तालाब
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बख्शी का तालाब Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Oct 2022 04:16 PM IST
A man murdered his wife on road in Bakshi ka talab in bahraich.
- फोटो : amar ujala

इटौंजा के हेमी गांव में मंगलवार शाम कहासुनी के दौरान हुए विवाद में नशे में धुत्त पति ने बीच सड़क बांके से पत्नी का गला काट दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया।



पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की वजह का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक हेमी गांव के श्यामू रावत के परिवार में पत्नी किरण, बेटा गगन, बेटी दिव्यांशी और छह महीने का बेटा छोटू है। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे श्यामू शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात पर उसकी किरण से कहासुनी शुरू हो गई।

मामला बढ़ा तो श्यामू ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसके बाल पकड़कर खींचता हुआ सड़क पर ले गया। इसके बाद उसकी गर्दन पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार किए। खून से लथपथ किरण सड़क पर तड़पने लगी। जब तक ग्रामीण उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश करते, उसने दम तोड़ दिया।

A man murdered his wife on road in Bakshi ka talab in bahraich.
- फोटो : amar ujala

बांका लेकर ग्रामीणों को भी धमकाया
श्यामू के दो बड़े भाई दयाराम व रामू पास में ही रहते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद श्यामू बडे़ भाई दयाराम के घर गया और वहां भी हंगामा करने लगा। बोला- सभी को घर से बाहर आने की चुनौती देते हुए बोला- निकलो सबको काट डालूंगा। उसने बाहर रखी कुर्सियों पर बांके से वार किए। ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की तो बांका लहराकर उन्हें धमकाने लगा। खासी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे घेरकर दबोचा। 

A man murdered his wife on road in Bakshi ka talab in bahraich.
- फोटो : amar ujala

इसी बीच इटौंजा पुलिस पहुंच गई, जिसे श्यामू सौंप दिया गया। वारदात की सूचना आसपास के भवानीपुर, अल्दमपुर, भड़सर, शुक्लनपुरवा सहित दर्जन भर गांव में पहुंच गई। इससे लोगों की भीड़ जुटने लगी। क्षेत्राधिकारी बीकेटी नबीना शुक्ला के मुताबिक आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।

विज्ञापन
A man murdered his wife on road in Bakshi ka talab in bahraich.
- फोटो : amar ujala

पूछताछ में घटना की असल वजह सामने आएगी। दयाराम के मुताबिक श्यामू पांच साल पहले उनकी पत्नी को भी बांका लेकर मारने दौड़ा था। पारिवारिक मामला होने से तब पुलिस ने समझौता करा दिया था।

A man murdered his wife on road in Bakshi ka talab in bahraich.
- फोटो : amar ujala

दांत से काटकर अलग कर दी मुर्गे की गर्दन 
पुलिस के मुताबिक श्यामू गांव के बाहर बाजार में दुकान पर मुर्गा काटता था। छह महीने पहले वह काम छोड़कर हरियाणा के अंबाला चला गया और सोमवार शाम को लौटा था। मंगलवार शाम उसने गांव के बाहर मुन्ना की दुकान से जाली काटकर मुर्गा चोरी किया। इसके बाद उसकी गर्दन दांत से ही काटकर अलग कर दी। फिर शराब के नशे में घर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed