फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएए के विरोध के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत, दूल्हे ने पहले किया प्रदर्शन फिर चढ़ा घोड़ी

Fri, 24 Jan 2020 11:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
A groom joined protest against CAA in Gomati Nagar in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के उजरियांव स्थित गंज शहीदां कब्रिस्तान के पास तीसरे दिन विरोध जारी रहा। इस दौरान इलाके के एक युवक की बारात निकलनी थी। युवक ने फैसला किया कि वह पहले प्रदर्शन में शामिल होगा, फिर उसकी बरात जाएगी।



बरातियों समेत युवक प्रदर्शन में शामिल हुआ और नारेबाजी की। इस दौरान उसने कहा कि नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्ट्रेशन (एनआरसी) से हमारी आने वाली जिंदगी प्रभावित हो सकती है। इसलिए वैवाहिक जीवन की शुरुआत भी विरोध के साथ की है।

A groom joined protest against CAA in Gomati Nagar in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, ऐतिहासिक घंटाघर पार्क में सीएए व एनआरसी के विरोध के मंच पर कुरान की आयतों संग मंत्रों की गूंज भी सुनाई दी। यहां पिछले छह दिनों से प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं को समर्थन देने पहुंची हिंदू महिलाओं ने हवन कर एकता की मिसाल पेश की।

बुधवार को प्रदर्शनकारी 413 महिलाओं ने रोजा रखा तो दर्जन भर हिंदू महिलाओं ने भी संविधान की रक्षा के लिए उपवास किया। उधर, गोमतीनगर में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।

A groom joined protest against CAA in Gomati Nagar in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

घंटाघर पर बुधवार को पंडित राजवीर हवन कर मंत्र पढ़ रहे थे तो हवन में शामिल पूजा शुक्ला, सुनीता रावत, शिप्रा अवस्थी उनका साथ दे रहीं थीं। इसी बीच जेबा यास्मीन, तबस्सुम खान, राशिदा, सदफ जाफर और हुस्नआरा कुरान की आयतें पढ़ रही थीं।

इस दौरान घंटाघर पर तिरंगे लहराते रहे और देशभक्ति के गीत गूंजते रहे। शाम को सभी महिलाओं ने एक साथ रोजा इफ्तार व व्रत खोल कर संदेश दिया कि हमारी एकता अटूट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A groom joined protest against CAA in Gomati Nagar in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

सुभाषिनी अली भी पहुंचीं
घंटाघर पर महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने बुधवार को एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिनी अली भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन संविधान व देश बचाने के लिए है। एपवा की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी, सचिव कुसुम वर्मा, सह सचिव मीना ने भी महिलाओं को समर्थन दिया।

लविवि की पूर्व कुलपति एवं साझी दुनियां की अध्यक्ष डॉ. रूप रेखा वर्मा, मधु गर्ग, नाइश हसन, वंदना राय, प्रो. रमेश दीक्षित, श्रमयोगी भी समर्थन में घंटाघर पहुंचे। मैग्सेसे विजेता संदीप पांडेय दूसरे दिन भी चरखे से सूत कात कर गांधी के विचारों को महफूज रखने का संदेश दिया।

विज्ञापन
A groom joined protest against CAA in Gomati Nagar in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

गृहमंत्री के बयान बोलीं महिलाएं, हम भी अपने फैसले पर अडिग
राजधानी में मंगलवार को सीएए के समर्थन में जनसभा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने दो टूक कह दिया कि किसी कीमत पर अधिनियम वापस नहीं होगा। इसके बावजूद घंटाघर पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का उत्साह नहीं डिगा। यही वजह रही कि बुधवार को भी भारी तादात में महिलाएं प्रदर्शन स्थल पर डटी रहीं। प्रदर्शन में शामिल जूही राज सिद्दीकी ने कहा कि महिलाओं का प्रदर्शन नारी शक्ति का प्रतीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed