{"_id":"5a1985984f1c1b4c528b59ae","slug":"a-drunk-man-threats-to-blast-in-a-temple-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराबी ने वाइफ को जल्दी घर बुलाने के लिए बालाजी मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी, हड़कंप, गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी ने वाइफ को जल्दी घर बुलाने के लिए बालाजी मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी, हड़कंप, गिरफ्तारी
Sat, 25 Nov 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Nov 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के तालकटोरा स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी ने शनिवार सुबह पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ा दिए। पुलिस फोर्स मंदिर पहुंची और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉयड तथा डॉग स्क्वॉयड की मदद से चप्पा-चप्पा खंगाला लेकिन कोई संदिग्ध अथवा विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
इस बीच धमकी वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने अलीगंज के अहिबरनपुर निवासी निजी स्कूल के लैब टेक्नीशियन 55 वर्षीय बलवंत सिंह को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी को मंदिर से बुलाने के लिए ही धमकी दी थी।
इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर किसी ने बालाजी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। धमकी देने वाले ने कहा था कि मंदिर के महंत ने उसकी पत्नी को ठीक नहीं किया इसलिए वह मंदिर को बम से उड़ा देगा।
2 of 4
धमकी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए। तालकटोरा थाना के एसएसआई अभिमन्यु मल्ल को मौके पर भेजा गया। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलवा लिया गया। मंदिर परिसर खाली कराकर तलाशी ली गई लेकिन बम नहीं मिला।
3 of 4
उधर, धमकी देने वाले के मोबाइल नंबर की पड़ताल की गई तो वह अलीगंज के अहिबरनपुर निवासी बलवंत सिंह का निकला। अलीगंज एसओ जयशंकर सिंह को मौके पर भेजा गया। एसओ ने बताया कि बलवंत सिंह घर पर ही मिल गया। वह शराब के नशे में धुत था। उसने बताया कि पत्नी बालाजी मंदिर में सत्संग में जाती है। उसे घर आने में तीन-चार घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शनिवार को भी वह मंदिर गई थी। फोन करने पर उसने सत्संग खत्म होने के बाद आने की बात कही। उसे घर बुलाने के लिए ही बलवंत को मंदिर उड़ाने की धमकी देने का आइडिया आया। बलवंत को तालकटोरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।