{"_id":"5ad21ea84f1c1b360b8b4879","slug":"35-houses-burnt-in-bahraich","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहराइच में आग की लपटों का कहर, 35 आशियाने सहित 55 बीघे गेहूं की फसल खाक, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में आग की लपटों का कहर, 35 आशियाने सहित 55 बीघे गेहूं की फसल खाक, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मी बढ़ने के साथ ही तराई क्षेत्रों में आग की लपटों का कहर तेज हो गया है। शनिवार को बहराइच में भीषण आग से हुजूरपुर के नेवासी गांव में 20 घर राख हो गए। महसी क्षेत्र के पुरबीपुरवा व गड़रियनपुरवा में लगी आग से 15 मकान जल गए। 20 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है। फखरपुर और रिसिया क्षेत्र में 55 बीघा गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। सभी स्थानों पर राजस्वकर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील कर्मियों को भेजी है। मकान जलने के कारण पीड़ित परिवारों के लोग खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं।
2 of 4
हुजूरपुर थाना अंतर्गत नेवासी गांव में शुक्रवार देर शाम को गांव के लोग खेत से घर पहुंचे थे। जनजीवन सामान्य था। तभी गांव निवासी गंगा सिंह के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। आग में रामसखे, ननके, सीमा, बिट्टी देवी, उदयराज, कुंवर बहादुर, शेर बहादुर, राजेंद्र, राजकमल, मोल्लन सिंह, मनोज कुमार, मंजू देवी, नवरंग सिंह, रामपाल, राजेश, इंद्रजीत समेत 20 ग्रामीणों के मकान धधक उठे। सूचना के लगभग एक घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक ग्रामीणों ने आग की लपटों पर काबू पा लिया था। अनाज, कपड़ा, बर्तन सब कुछ जलकर राख हो गया।
3 of 4
वहीं, महसी तहसील अंतर्गत गड़रियनपुरवा गांव निवासी रामउग्गर के घर में अचानक आग लग गई। यहां भी जब तक गांव के लोग एकत्रित होते, तब तक आग की लपटों ने माता प्रसाद, बबलू, जोगिंद्र, सरबदे, प्रीतम समेत नौ मकानों को आगोश में ले लिया। गड़रियनपुरवा में छह ग्रामीणों के मकान धू-धू कर जल गए। उप जिलाधिकारी पंकज कुमार, लेखपाल पृथ्वीपाल तिवारी व अन्य राजस्वकर्मियों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। एसडीएम ने बताया कि नेवासी गांव में हुए घटना का मुआयना किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक 20 लाख से अधिक की संपत्ति अग्निकांड में राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
55 बीघा गेहूं भी जला
विकासखंड फखरपुर के ग्राम पंचायत नंदवल में शनिवार दोपहर लगभग 11:30 बजे अज्ञात कारणों से रमेश चंद्र के खेत में आग लग गई। जब तक गांव के लोग दौड़ते, तब तक आग की लपटों ने बृजमोहन समेत आधा दर्जन ग्रामीणों के खेत को आगोश में ले लिया। सूचना पाकर बौंडी थाने के उपनिरीक्षक अखिलेशो यादव, प्रभाकर चौधरी, रमेश यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। रिसिया थाना अंतर्गत बंगलाचक गांव के आजाद नगर मजरे में मेड़ीलाल के गेहूं के खेत में अचानक लगी आग से गेहूं की फसल धधक उठी। यहां पर मेड़ीलाल के साथ ही दुलारे, जगदीश आदि की फसल धू-धू कर जल गई। किसी तरह आग की लपटों पर काबू पाया जा सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।