{"_id":"692282ad53c58ed0ca0f0325","slug":"20-thousand-children-from-council-schools-in-up-will-become-expert-in-ai-and-coding-2025-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल: UP में परिषदीय स्कूलों के 20 हजार बच्चे बनेंगे AI व कोडिंग के मास्टर, दिमाग से नचाएंगे साइबर अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल: UP में परिषदीय स्कूलों के 20 हजार बच्चे बनेंगे AI व कोडिंग के मास्टर, दिमाग से नचाएंगे साइबर अपराधी
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:53 PM IST
सार
यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग ने एक और अच्छी पहल की है। परिषदीय स्कूलों के 20 हजार बच्चों को एआई विशेषज्ञ बनेंगे। आईआईटी कानपुर के सहयोग से शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 6
AI
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के 20 हजार बच्चों को एआई विशेषज्ञ बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग एआई, कोडिंग और डिजिटलाइजेशन से जुड़ी शिक्षा दिलाएगा। विभाग इसके लिए शिक्षकों को आईआईटी कानपुर से विशेष प्रशिक्षण दिला रहा है। बाद में यही प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को इन आधुनिक क्षेत्रों में पारंगत बनाएंगे।
दरअसल, कक्षा छह से आठ के बच्चों के पाठ्यक्रण में एआई, कोडिंग व साइबर सिक्योरिटी को हाल ही में शामिल किया गया है। अब इसके व्यावहारिक प्रशिक्षण की प्रक्रिया तेज की गई है। इसके तहत हर जिले से 10 समेत पूरे प्रदेश से 750 चुने हुए शिक्षकों को विषय विशेषज्ञ के रूप में आईआईटी कानपुर में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। पहले चरण में 150 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू भी हो गया है।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
हाइब्रिड मोड में भी बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा
प्रशिक्षण के बाद ये शिक्षक हर जिले में 250-300 बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे। विभाग की यह भी योजना है कि आईआईटी कानपुर ले जाकर और वहां के विशेषज्ञों को यहां बुलाकर भी प्रशिक्षण दिलाया जाए। साथ ही हाइब्रिड मोड में भी बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को न सिर्फ तकनीक का प्रयोग सिखाया जाएगा, बल्कि उन्हें मौजूदा जरूरत के अनुसार तैयार भी किया जाएगा।
इससे वह साइबर फ्रॉड के खतरों से खुद व अपने परिवार को बचाने में सक्षम होंगे। एससीईआरटी निदेशक डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि यह पहल न सिर्फ शिक्षा सुधार का उदाहरण बनेगी, बल्कि दुनिया में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर बच्चों को एआई केंद्रित प्रशिक्षण देकर विश्व रिकॉर्ड का दावा भी मजबूत करेगी।
3 of 6
AI
- फोटो : AI
इन क्षेत्रों की दी जाएगी जानकारी
विभाग कक्षा 6 से 8 तक के 20 हजार मेधावी बच्चों को कंप्यूटर व ऑपरेटिंग सिस्टम, वर्ड प्रोसेसिंग, डिजिटल क्रिएटिविटी, ऑनलाइन रिसर्च, कंप्यूटेशनल थिंकिंग व एल्गोरिदम, पाइथन प्रोग्रामिंग बेसिक्स, एडटेक, साइबर सुरक्षा, एआई वॉइस मॉड्यूलेशन, ग्रेड एनालाइजर, एनीमेशन एक्टिविटी, गूगल शीट्स ऑनलाइन डाटा हैंडलिंग की ट्रेनिंग देकर दुनिया की सबसे बड़ी एआई आर्मी तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
AI
- फोटो : Freepik
विद्यालयों में बढ़ेंगी लैब और वर्कशॉप
योजना के तहत जिलों में बच्चों के लिए विशेष एआई कक्षाएं, मिनी टेक्नोलॉजी लैब, उन्नत डिजिटल लर्निंग टूल और मशीन लर्निंग वर्कशॉप स्थापित की जा रही हैं। सरकारी स्कूलों में बड़े स्तर पर हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। चार महीने में यह योजना जमीन पर पूरी तरह सक्रिय होगी। हर चयनित बच्चे को व्यक्तिगत प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग और डिजिटल टूल्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
एआई
- फोटो : AI
यूपी को दिलाएंगे नई पहचान
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी स्कूलों को आधुनिक तकनीक की मुख्यधारा में लाना है। इसी क्रम में कक्षा 6 से 8 के बच्चों को प्रोजेक्ट लर्निंग और बेसिक जनरेटिव एआई मॉडल बिल्डिंग में विशेषज्ञ बनाकर हम नई पीढ़ी को तैयार करेंगे। ये आने वाले वर्षों में दुनिया के सामने मिसाल पेश करेगी। यह योजना यूपी को वैश्विक शिक्षा मानचित्र पर नई पहचान देगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।