फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: इन योगासनों से बालों का झड़ना होगा कम, गंजेपन से बचने के लिए नियमित करें अभ्यास

Thu, 18 Apr 2024 09:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 18 Apr 2024 09:15 AM IST
सार

अगर आप को भी बाल झड़ने के शुरुआती लक्षण दिखने लगे तो अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लाकर इसे रोका जा सकता है। खान पान पर विशेष ध्यान दें। वहीं गंजेपन या बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए नियमित योगासन का अभ्यास भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Yoga Tips To Reduce Hair Fall Prevent Hair Loss And Get Thick Hair in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Yoga Tips To Reduce Hair Fall: आजकल बालों से संबंधित कई तरह की समस्याएं कम उम्र में ही लोगों को होने लगी हैं। रूखे व बेजान बाल, बालों का झड़ना, उम्र से पहले गंजापन, बालों का सफेद होना आदि कई तरह की समस्याओं से लोग जूझते हैं। पहले ये परेशानी उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों में देखने को मिलती थी लेकिन अब किशोर और युवा में भी नजर आती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे मौसम में बदलाव, गलत लाइफस्टाइल, खान-पान में पोषण की कमी, तनाव या किसी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या और अलग-अलग तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल। हालांकि कम उम्र में गंजापन लोगों के लिए बेहद शर्मसार करने वाली समस्या बन जाती है। ऐसे में अगर आप को भी बाल झड़ने के शुरुआती लक्षण दिखने लगे तो अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लाकर इसे रोका जा सकता है। खान पान पर विशेष ध्यान दें। वहीं गंजेपन या बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए नियमित योगासन का अभ्यास भी कर सकते हैं।


  

Yoga Tips To Reduce Hair Fall Prevent Hair Loss And Get Thick Hair in Hindi
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Amar ujala
अधोमुख आसन

बालों के विकास के लिए यह सबसे अच्छा आसन माना जाता है। इस आसन के अभ्यास से सिर के भागों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे हेयर फाॅलिकल्स को पोषण मिलता है। इस आसन के कई अन्य लाभ भी है।
Yoga Tips To Reduce Hair Fall Prevent Hair Loss And Get Thick Hair in Hindi
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Istock

अधोमुख आसन के अभ्यास का तरीका

सबसे पहले मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। अब सांस को खींचते हुए हाथ और पैरों पर बल देते हुए शरीर को ऊपर उठाएं। सिर को नीचे की ओर और शरीर को वी की आकृति में लाएं। ध्यान रखें कि घुटने व कोहनियां एकदम सीधे हो और कंधे व हाथ एक सीध में रहें। सिर को इस तरह रखें जैसे इस मुद्रा में आपकी आंखें नाभि को देख रही हो। कुछ देर इसी अवस्था में रहें फिर पुन: साधारण अवस्था में वापस आ जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips To Reduce Hair Fall Prevent Hair Loss And Get Thick Hair in Hindi
Vajrasana - फोटो : istock

वज्रासन

बालों को झड़ने से रोकने और अच्छी ग्रोथ के लिए वज्रासन एक सरल योगासन है, जिसे नियमित रूप से और सही तरीके से करने पर सिर पर असर दिखने लग सकता है।  इस आसन के अभ्यास से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। हेयर फॉलिकल्स में मदद करता है और कब्ज से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

विज्ञापन
Yoga Tips To Reduce Hair Fall Prevent Hair Loss And Get Thick Hair in Hindi
वज्रासन - फोटो : getty

वज्रासन के अभ्यास का तरीका

वज्रासन के अभ्यास के लिए घुटनों को मोड़कर पंजों के बल सीधा बैठ जाएं। अब दोनों पैरों के अंगूठे आपस में मिलाकर एड़ियों को थोड़ी दूरी पर रखें। शरीर का सारा भार पैरों पर रखते हुए दोनों हाथों को जांघों पर रखें। अब कमर से ऊपर का हिस्सा बिल्कुल सीधा रखते हुए कुछ देर इसी अवस्था में बैठकर लंबी सांस लें। 

ध्यान रखें कि जोड़ों में दर्द हो या गठिया की दिक्कत हो तो इस आसन को न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed