फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: स्वस्थ समाज में योगदान का लीजिए प्रण, शरीर और मन को सेहतमंद रखने के लिए कीजिए ये योगासन

Mon, 15 Aug 2022 12:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Aug 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Yoga tips to Follow, Yoga Asanas to Keep Body and Mind Healthy
रोजाना योगासनों की बनाएं आदत - फोटो : Istock

आज देश स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। 75 साल में देश ने स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ आर्थिक-सामाजिक तौर पर कई मुकाम हासिल किए। आजादी के अमृत महोत्सव पर मौका है सेहतमंद समाज को बनाने के प्रण का, ताकि देश का हर नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रह सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस पहल की शुरुआत हमारे प्रयास के साथ होती है। देश के हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है और आपकी यह कोशिश स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक हो सकती है।



बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन के साथ नियमित रूप से योग-व्यायाम के अभ्यास पर जोर दिया जाता है। योग, शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे कारगर तरीका हो सकते हैं। मौजूद समय की ज्यादातर बीमारियों पर नजर डालें तो उसमें शारीरिक निष्क्रियता को प्रमुख कारण के तौर पर देखा जा सकता है, योग के नियमित अभ्यास की आदत इसमें आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है। आइए जानते हैं कि स्वस्थ शरीर-स्वस्थ समाज के लिए किन योगासनों को दिनचर्या में शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है?

Yoga tips to Follow, Yoga Asanas to Keep Body and Mind Healthy
प्राणायाम योगासन के लाभ - फोटो : Pixabay

प्राणायाम सभी के लिए जरूरी

प्राणायाम का अभ्यास बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए कारगर योगाभ्यास हो सकता है। साल 2013 के एक अध्ययन में पाया गया कि प्राणायाम, वयस्कों में तनाव के स्तर को कम करने में काफी सहायक है। यह नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करता है, ऐसे में इसे मानसिक स्वास्थ्य के लिए कारगर माना जा सकता है। इसके अलावा  उच्च रक्तचाप को कम करने और फेफड़ों के कार्य में सुधार करने के लिए इस योग के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है। प्राणायाम को विशेषज्ञ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी कारगर अभ्यास के तौर पर देखते हैं। 

Yoga tips to Follow, Yoga Asanas to Keep Body and Mind Healthy
वज्रासन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Istock

वज्रासन योग के अभ्यास से लाभ

वज्रासन योग सभी उम्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के साथ कई प्रकार के रोगों से आपको सुरक्षित रखने में इस योग के अभ्यास की आदत फायदेमंद हो सकती है। योग विशेषज्ञ बताते हैं, वज्रासन पाचन तंत्र को लाभ पहुंचाने के साथ शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने और हृदय-लिवर के कार्यों में सुधार करने में आपके लिए काफी सहायक हो सकता है। यह मन को शांत और स्थिर भी रखता है, यदि इसका नियमित रूप से अभ्यास किया जाए मानसिक स्वास्थ्य में विशेष लाभ पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga tips to Follow, Yoga Asanas to Keep Body and Mind Healthy
नौकासन के फायदे - फोटो : istock

नौकासन योग का अभ्यास

नौकासन योग को मौजूदा समय में लोगों के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बनने वाली कई तरह की बीमारियों को कम करने में काफी कारगर पाया गया है। यह योग पेट की दीवारों को मजबूत करने के साथ लिवर, अग्न्याशय और आंत सहित सभी आवश्यक अंगों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। रक्त प्रवाह को शुद्ध करने और शरीर से विषाक्तता को कम करने में भी इसके लाभ देखे गए हैं। एक अच्छा पाचन तंत्र, प्रतिरक्षा को लाभ पहुंचाता है, यह योग पाचन स्वास्थ्य में काफी सुधार करने वाला माना जाता है।



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed