फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वस्थ हृदय के लिए काफी लाभदायक हैं ये योगासन, जानिए इनके फायदे

Wed, 04 Aug 2021 02:28 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
Yoga Tips These Yoga asanas are very beneficial for heart know its benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य के पीछे उसके हृदय का अहम योगदान होता है। अगर आपका ह्रदय ठीक ढंग से कार्य कर रहा है, तो शरीर का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं जब ह्रदय ठीक ढंग से काम नहीं करता, तो व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं शरीर के भीतर जन्म लेती हैं। इस कारण हृदय का स्वस्थ रहना काफी जरूरी है। ह्रदय को स्वस्थ रखने में योग का काफी खास योगदान होता है। योग शरीर को सांस और मस्तिष्क से जोड़ता है। इस कारण हृदय गति में सुधार देखने को मिलता है। इसके अलावा योग शरीर के स्ट्रेस को तो कम करता ही है साथ में उसको डिटॉक्स करने का भी कार्य करता है। योग करने से शरीर के भीतर से उच्च रक्तचाप कम हो जाता है। इस कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वह कौन कौन से योगासन हैं, जिन्हें करने से हृदय स्वस्थ रहता है?

Yoga Tips These Yoga asanas are very beneficial for heart know its benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ताड़ासन

ताड़ासन करने से हृदय को मजबूती मिलती है। अगर आप इस आसन को नियमित तौर पर करते हैं तो आपका ह्रदय स्वस्थ रहेगा। इससे हृदय गति में सुधार होता है। व्यक्ति का ब्लड प्रेशर भी संतुलित रहता है। ये आसन हार्ट फेल्योर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। 

Yoga Tips These Yoga asanas are very beneficial for heart know its benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वृक्षासन 

वृक्षासन करने से व्यक्ति का मन शांत हो जाता है। इसे करने से ह्रदय की कार्य प्रणाली काफी बेहतर ढंग से कार्य करती है। वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया कि इस योग को करने से हृदय गति और सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में काफी सुधार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips These Yoga asanas are very beneficial for heart know its benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वीरभद्रासन 

इस आसन को करने से शरीर का संतुलन और सामर्थ्य दोनों में बढ़ोत्तरी होती है। ये शरीर के भीतर से तनाव को कम करता है। इस कारण मन शांत और एकाग्र रहता है। वीरभद्रासन को नियमित तौर पर करने से हृदय गति नियंत्रित रहती है। ब्लड प्रेशर के स्तर को सुधारने में भी ये आसन काफी लाभदायक है। 

विज्ञापन
Yoga Tips These Yoga asanas are very beneficial for heart know its benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्कटासन 

उत्कटासन करने से आपकी श्वसन और हृदय गति में बढ़ोत्तरी होती है। ये आसन स्वस्थ हृदय के लिए काफी लाभदायक होता है। इसे करने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि होती है। ये सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर में भी सुधार करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed