फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: किसी भी उम्र के लोगों के लिए ये चार आसन हैं सबसे आसान और फायदेमंद

Tue, 17 Oct 2023 11:32 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 17 Oct 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips These 4 Yoga Asanas Most Healthy and Beneficial to All Age of Person Know Full Details
हर उम्र के लिए योगा - फोटो : Istock

Yoga Tips: सेहतमंद रहने के लिए बचपन से ही अपने शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए नियमित व्यायाम और योगाभ्यास करना चाहिए। कई तरह की बीमारियों से बचाव के लिए योगासन का अभ्यास फायदेमंद होता है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मस्तिष्क को भी स्थिर रखता है। कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए भी विशेषज्ञ योगासन करने की सलाह देते हैं। वैसे तो कई तरह के योगासन हैं जो लाभकारी हैं लेकिन अगर घर पर बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को मिलकर प्रात: योग करना हो तो चार तरह के योगासन हर उम्र के लिए फायदेमंद हैं। नियमित चार योगासनों को बच्चे और बड़े कर सकते हैं। इससे सेहत को बहुत लाभ मिलता है। जहां बच्चों में एकाग्रता, लंबा कद होता है तो वहीं बड़ी उम्र के लोगों की इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई रोगों से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं हर उम्र के लिए चार सामान्य योगासनों के बारे में।

Yoga Tips These 4 Yoga Asanas Most Healthy and Beneficial to All Age of Person Know Full Details
सर्वांगासन - फोटो : Amar Ujala

सर्वांगासन

किशोरावस्था में इस योगासन को करने का लाभ मिलता है। सर्वांगासन करते समय पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैर आपस में जोड़ते हुए बांहों और हथेलियों को जमीन की दिशा में रखें। हथेलियों से जमीन को दबाते हुए दोनों पैरों को छत की दिशा में सीधी उठाएं। हिप्स और कमर को जमीन से ऊपर उठाते हुए कोहनी को मोड़कर कमर पर रखें। अपने हाथों से सहारा देकर शरीर को 90 अंश के कोण में रखें। कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहें।

Yoga Tips These 4 Yoga Asanas Most Healthy and Beneficial to All Age of Person Know Full Details
मार्जरासन   - फोटो : istock

मार्जरासन  

शरीर को टेबल टाॅप अवस्था में ले जाएं। अब अपने हाथ और घुटने जमीन पर रखते हुए हिप्स के नीचे और कंधे व कुहनियों को एक सीध में रखें। गर्दन और सिर को सीध में रखते हुए मेरुदंड को न झुकाएं। शरीर का भार हथेलियों और घुटनों पर समान रूप से डालते हुए कमर को छत की दिशा में उठाएं। चिप को छाती पर लगाते हुए गहरी सांस लें और पेट के नीचे जा जाएं और कमर को ऊपर उठाएं। सिर को छत की दिशा में उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips These 4 Yoga Asanas Most Healthy and Beneficial to All Age of Person Know Full Details
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Istock

प्राणायाम 

प्राणायाम का अभ्यास मस्तिष्क की कोशिकाओं में ऑक्सीजन के संचार को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। तंत्रिका तंत्र को व्यवस्थित रखने, मोटापा, मधुमेह को कम करने, शरीर से विषाक्तता को निकालने में भी इस योग के अभ्यास को लाभकारी माना जाता है। प्राणायाम के अभ्यास से तनाव का स्तर भी कम होता है जिसे बालों के झड़ने के प्रमुख कारणों में से एक माना  जाता है। कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम के नियमित अभ्यास की आदत बनाकर आप शरीर को कई प्रकार के लाभ दे सकते हैं।

विज्ञापन
Yoga Tips These 4 Yoga Asanas Most Healthy and Beneficial to All Age of Person Know Full Details
शीर्षासन - फोटो : iStock

शीर्षासन योग

मस्तिष्क को शांत और स्वस्थ रखने के लिए शीर्षासन का अभ्यास कर सकते हैं। थायराइड और पैरा थायराइड ग्रंथियों के कामकाज में सुधार करता है। संज्ञानात्मक कार्यक्षमता में सुधार के लिए इसकी अत्यधिक अनुशंसा की जाती है। इस योग के अभ्यास की आदत बनाकर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ एकाग्रता को ठीक रखने में मदद मिल सकती है।

------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed