फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करते हैं ये पांच योगासन, हाई बीपी और लो बीपी से राहत पाने के लिए करें अभ्यास

Thu, 05 Dec 2024 09:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 05 Dec 2024 09:22 AM IST
सार

हाई बीपी और लो बीपी की समस्या में अलग अलग तरह के योगासनों का अभ्यास किया जाता है। आइए जानते हैं बीपी की समस्या में किए जाने वाले योगासनों के बारे में। 

विज्ञापन
Yoga Tips For High Blood Pressure And Low Blood Pressure Control yoga asanas in hindi
ब्लड प्रेशर कम होना - फोटो : istock

Yoga Tips For High Blood Pressure: रक्तचाप की समस्या से हृदय रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। उच्च रक्तचाप पर लोगों का ध्यान होता है लेकिन तुलना में निम्न रक्तचाप पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है। निम्न रक्तचाप को हाइपोटेंशन कहा जाता है। स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक खानपान के साथ योगासनों का अभ्यास भी असरदार है। रूटीन में योगासन को शामिल करके निम्न रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। निम्न रक्तचाप में ऐसी स्थिति है, जिसमें किसी शरीर के अंगों में रक्त का प्रवाह अपर्याप्त होता है जिसके परिणामस्वरूप चक्कर आना, बेहोशी, अधिक प्यास लगना, उथली सांस लेना, थकान, सीने में दर्द और मतली जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बीपी के मरीज हैं तो रोजाना प्राणायाम करना फायदेमंद होता है। हाई बीपी और लो बीपी की समस्या में अलग अलग तरह के योगासनों का अभ्यास किया जाता है। आइए जानते हैं बीपी की समस्या में किए जाने वाले योगासनों के बारे में। 

Yoga Tips For High Blood Pressure And Low Blood Pressure Control yoga asanas in hindi
Sukhasana new - फोटो : istock

निम्न रक्तचाप में किए जाने वाले योग

सुखासन

इस आसन के अभ्यास के लिए दंडासन की मुद्रा में दोनों पैरों को फैलाकर सीधी स्थिति में बैठ जाएं। अब दाएं पैर को मोड़कर दाहिनी जांघ के अंदर दबा लें। फिर दाएं पैर को मोड़कर बाईं जांघ के अंदर दबाते हुए हथेलियों को घुटनों पर रखें। इस दौरान रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए सीधी मुद्रा में बैठें।

Yoga Tips For High Blood Pressure And Low Blood Pressure Control yoga asanas in hindi
Vajrasana - फोटो : istock

वज्रासन

इस आसन के अभ्यास के लिए भुजाओं को बगल में रखते हुए धीरे धीरे घुटनों को नीचे लाएं और चटाई पर घुटनों के बल बैठ जाएं। पैर की उंगलियों को बाहर की ओर रखते हुए श्रोणि को एड़ी पर रखें। हथेलियों को घुटनों के ऊपर प्रथिमुद्रा में रखें। अब पीठ सीधी करें और आगे देखें। इसी अवस्था में कुछ देर रुके, बाद में सामान्य स्थिति में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips For High Blood Pressure And Low Blood Pressure Control yoga asanas in hindi
malasana - फोटो : istock

मलासन

इस आसन में भुजाओं को शरीर के बगल में रखकर सीधे खड़े हो जाएं। फिर घुटनों को मोड़ते हुए श्रोणि को नीचे करें और एड़ी के ऊपर रखें। पैर फर्श पर सपाट रहे, फिर हथेलियों को पैरों के पास फर्श पर रखें य़ा छाती के सामने जोड़ सकते हैं। इस अवस्था में रीढ़ की हड्डी सीधी रहनी चाहिए।

विज्ञापन
Yoga Tips For High Blood Pressure And Low Blood Pressure Control yoga asanas in hindi
वृक्षासन योग - फोटो : istock

वृक्षासन

सीधे खड़े होकर दाहिने पैर को फर्श से उठाएं और शरीर के वजन बाएं पैर पर संतुलित करें। दाहिने पैर को भीतरी जांघ पर रखें। जितना संभव हो कमर के करीब रखें। फिर पैर को अपनी जगह पर लाने के लिए हथेलियों से सहारा दे सकते हैं। संतुलन स्थापित करने के बाद हथेलियों को हृदय चक्र पर प्रणाम मुद्रा में जोड़ें। अब प्रणाम को आकाश की ओर ले जाएं। इस दौरान कोहनियों को सीधा रखें और ध्यान रखें कि सिर भुजाओं के बीच में हो। श्वास पर ध्यान दें। कुछ देर बाद दूसरे पैर से भी दोहराएं।

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed