फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग करते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

Fri, 09 Jul 2021 03:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Jul 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Yoga tips Do not forget these four mistakes while doing yogaasan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शरीर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। वहीं, आज के दौर में जिस तरह से नई-नई बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं, ये हर किसी के लिए खतरनाक है। ऐसे में लोग खुद को फिट रखने के लिए एक अच्छी डाइट को फॉलो कर रहे हैं, पौष्टिक और पोषक तत्वों से भरे खाने का सेवन कर रहे हैं, सुबह जल्दी उठते हैं, रात को समय पर सोते हैं समेत कई अन्य बातों का भी ध्यान रखते हैं। इसके अलावा लोगों की अब योग की तरफ भी दिलचस्पी बढ़ी है। लोग रोजाना योग कर रहे हैं, योगा की क्लास ले रहे हैं, पार्क में जाकर योग कर रहे हैं या फिर अपने घर पर ही योग कर रहे हैं और ये सब इसलिए ताकि वे स्वस्थ और फिट रह सके। ऐसे में अगर आप भी योग की शुरुआत कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है, नहीं तो आपको इसका नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि योग करते समय आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी है।

Yoga tips Do not forget these four mistakes while doing yogaasan
yoga benefits - फोटो : अमर उजाला

सही समय का चयन

  • योग करते समय हमेशा सही समय का चयन करें। कई लोग किसी भी समय दोपहर या रात के समय भी योग करने लग जाते हैं। जबकि योग करने से लिए सबसे सही समय ब्रह्म मुहूर्त को माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय एक तो नींद लेने के बाद शरीर काफी रिलेक्स रहता है और दूसरा पेट भी काफी हल्का होता है।
Yoga tips Do not forget these four mistakes while doing yogaasan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

पानी पीने से बचें

  • कई लोग योग के दौरान पानी पी लेते हैं, जो हमारे शरीर को नुकसान दे सकता है। इसलिए योग करने के 15 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए। दरअसल, जब योग किया जाता है, तो धीरे-धीरे शरीर में उष्मा का स्तर बढ़ता है। वहीं, अगर इस दौरान ठंडे पानी का सेवन कर लिया जाए तो उष्मा के स्तर में तेजी से गिरावट हो सकती है और इसके कारण कफ, एलर्जी और जुकाम की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga tips Do not forget these four mistakes while doing yogaasan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शौच का रखें ध्यान

  • योग करने से पहले व्यक्ति को शौच कर लेना चाहिए, इससे उसका पेट हल्का रहता है और इससे उसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। वहीं, अगर आपको योग करने के दौरान या उससे पहले शौच जाने की इच्छा करे, तो आपको जाना चाहिए।
विज्ञापन
Yoga tips Do not forget these four mistakes while doing yogaasan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जल्दबाजी कभी न करें

  • योग करने के लिए आपको उससे मानसिक तौर पर जुड़ना पड़ता है। कभी भी योग जल्दबाजी में न करें। योग को समय देंगे और पूरी चेतना के साथ अगर इसका अभ्यास करें, तभी जाकर आपको इसका पूर्ण लाभ मिल सकता है। कई लोग कुछ दिन योग करने के बाद सोचते हैं कि इसका कुछ फायदा नहीं हो रहा और वे योग करना छोड़ देते हैं। जबकि योग का असर धीरे-धीरे करके और लंबे समय तक दिखाई देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed