Yoga Tips: परफेक्ट फिगर के लिए महिलाएं व्यायाम, डाइटिंग समेत कई तरीके अपनाती हैं। घंटों जिम में पसीना बहाकर वजन घटाती हैं और बॉडी को टोंड करती हैं हालांकि वेट लूज के लिए कई बार शरीर के अनुरूप सही एक्सरसाइज न करने के कारण मनचाहा फिगर नहीं मिल पाता है। कई बार महिलाएं फ्लैट हिप्स की समस्याओं से परेशान रहती हैं। पैंट, जींस, ट्राउजर या स्कर्ट जैसे कपड़ों में फ्लैट हिप्स में लुक अच्छा नहीं दिखता है। ऐसे में हिप्स को शेप में करने के लिए योगासन सहायक है। योग शरीर को टोंड करने में सहायक है। कुछ योगासन के नियमित अभ्यास से हिप्स शेप को राउंड कर सकते हैं। यहां फ्लैट हिप्स को राउंड में करने के लिए कुछ फायदेमंद योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।
Yoga Tips: फ्लैट हिप्स को देना चाहते हैं अच्छा शेप तो नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास
मार्जरी आसन
इस आसन के नियमित अभ्यास से फ्लैट हिप्स को राउंड शेप दिया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल खड़े हो जाएं और आगे की ओर झुककर हाथों को कंधों के नीचे जमीन पर टिकाते हुए उंगलियां सामने की ओर रखें।
अब सांस भरते हुए सिर को ऊपर उठाएं और मेरुदंड को नीचे की तरह झुकाते हुए पीठ धनुष के आकार में बना लें। इस स्थिति में कुछ देर रहने के बाद धीरे धीरे श्वास छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर सिकोड़ें और हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं।
इस दौरान दोनों हाथों के बीच सिर रखते हुए अपनी नाभि को देखने का प्रयास करें और कम से कम तीन सेकेंड रूकें। इस तरह कम से कम 3 से 5 चक्र का प्रयास करें।
सेतुबंधासन
इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर पैर को मोड़ते हुए पंजों को हिप्स के नजदीक लाने का प्रयास करें। दोनों हाथों से पैर के दोनों पंजों को पकड़ें।
अब श्वास भरते हुए कंधे से सहारा देते हुए पेट और हिप्स को ऊपर उठाएं। इस स्थिति में कुछ देर सांस रोककर रहें। फिर सांस छोड़ते हुए हिप्स और कमर को जमीन से टिका लें। कम से कम 5 बार जरूर करें।
उत्कटासन
इस आसन को चेयर पोज कहते हैं। बट की सेहत के लिए उत्काटन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए पैरों की बीच थोड़ा फासला रखते हुए सीधे खड़े होकर हाथों को सामने की ओर फैलाएं। घुटनों को मोड़ते हुए श्रोणि को नीचे लाएं, जैसे आप एक काल्पनिक कुर्सी पर बैठे हों। कुछ देर इसी अवस्था में रहे और हाथ जमीन के समानांतर रखें। अब धीरे धीरे नीचे जाते हुए सुखासन में बैठ जाएं और आराम करें।
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।