फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक योगासन कई फायदे: शशकासन करने से मिल सकते हैं शरीर को कई फायदे, जानें इसके बारे में सबकुछ

Wed, 25 Aug 2021 01:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Aug 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
Yoga tips Benefits of Shashankasana Yoga for your health
शशकासन योग करने के फायदे - फोटो : istock

इस दौड़ती-भागती जिंदगी में व्यक्ति खुद का ध्यान रखना तो भूल ही जाता है। न समय पर खाना-पीना हो पाता है और न ही समय पर सोना, जिसका बुरा असर इंसान के शरीर पर पड़ता है। हम लोगों ने अपनी दिनचर्या को इतना खराब कर लिया है कि अगर इसमें जल्द सुधार न किए जाएं तो इसके बुरे परिणम तक सामने आ सकते हैं। वहीं, आजकल लोग कई तरह की समस्याओं का भी शिकार हो चुके हैं, किसी को पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं, तो किसी को फैट और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हैं जिनकी वजह से इंसान गंभीर बीमारियों की चपेट में आता है। लेकिन क्या आप जानते है कि शशकासन योग करने से हमें कई तरह की दिक्कतों में काफी आराम मिल सकता है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है अगर इस आसन को रोजाना नियमित रूप से और तरीके से किया जाए। तो चलिए आपको इसके बारे में और इस आसन के फायदों के बारे में बताते हैं।

Yoga tips Benefits of Shashankasana Yoga for your health
शशकासन योग करने के फायदे - फोटो : istock

शशकासन कैसे करें

1. इसके लिए आपको सबसे पहले वज्रासन की स्थिति में बैठकर अपने घुटनों को मोड़ना है और फिर पैर के पंजों पर बैठना है।

2. अब सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं और फिर धीरे-धीरे करके सामने की तरफ झुकाएं।

3. ध्यान रहे कि आपकी गर्दन झुकी होनी चाहिए और सिर योगा मैट से छू रहा हो। आपको लगभग 15 सेकंड तक ऐसे ही रहना है, अगर आप ज्यादा समय तक रहना चाहते हो तो अपनी क्षमता अनुसार रह सकते हैं।

Yoga tips Benefits of Shashankasana Yoga for your health
शशकासन योग करने के फायदे - फोटो : iStock

मिलते हैं ये फायदे

-अगर आप तनाव से घिरे हुए हैं, तो इस आसन को करने से आपका तनाव धीरे-धीरे करके दूर हो सकता है।

-इसको करने से आपका दिमाग शांत रहेगा और आपका मन भी शांत रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga tips Benefits of Shashankasana Yoga for your health
शशकासन योग करने के फायदे - फोटो : iStock

-शशकासन करने से पेट से जुड़े रोग भी नहीं होते हैं और अगर कोई इनसे पीड़ित होता है, तो उसे इनमें आराम मिल सकता है।

-हिप्स, पेट और थाइज का फैट कम होने में भी ये योगासन मदद करता है।

विज्ञापन
Yoga tips Benefits of Shashankasana Yoga for your health
शशकासन योग करने के फायदे - फोटो : iStock

-रोजाना इस आसन को करने से व्यक्ति की रीढ़ की हड्डियां मजबूत होने में मदद मिलती है।

-गर्दन, कंधे और हाथ में अगर आपके दर्द होता है, तो इसमें आपको आराम मिल सकता है।

-शरीर की चर्बी कम करने में मदद करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed