फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: सिर में रक्त संचार कम होने से हो सकते हैं न्यूरोलॉजिकल विकार, इन योगासनों से बढ़ाएं ब्लड सर्कुलेशन

Mon, 24 Oct 2022 01:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Oct 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
yoga poses to increase blood flow to brain, best yoga poses for health
सिर में रक्त का संचार कैसे बढ़ाएं - फोटो : Pixabay

शरीर के अंगों को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए निरंतर ऑक्सीजन युक्त रक्त की आवश्यकता होती है। हालांकि कुछ प्रकार की स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण शरीर के ऊपरी हिस्से, विशेषकर सिर में रक्त संचार की कमी हो सकती है। यह स्थिति न सिर्फ सिर, बल्कि संपूर्ण शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम होने की स्थिति में मस्तिष्क की कोशिकाओं को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिनकी कार्यक्षमता कमजोर हो सकती है। लंबे समय तक बनी रहने वाली इस तरह की दिक्कत के कारण कोशिकाओं को क्षति होने के साथ न्यूरोलॉजिकल समस्याओं और यहां तक कि स्ट्रोक भी हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मस्तिष्क में रक्त के संचार में कमी कई कारणों जैसे आयरन की कमी, क्रोनिक बीमारी, इंफ्लामेशन या चोट के कारण हो सकती है। योग के माध्यम से न सिर्फ मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ाया जा सकता है, साथ ही न्यूरोलॉजिकल विकारों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि इसके लिए किन योगासनों के अभ्यास को स्वास्थ्य विशेषज्ञ कारगर मानते हैं। सभी उम्र के लोगों को दिनचर्या में इन योगाभ्यासों को जरूर शामिल करना चाहिए।

yoga poses to increase blood flow to brain, best yoga poses for health
शीर्षासन योग से मस्तिष्क को मिलता है लाभ - फोटो : iStock

शीर्षासन योग का करें अभ्यास

शीर्षासन योग रक्त संचार, विशेषतौर पर मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ाने में आपके लिए सहायक है। शीर्षासन योग से तनाव दूर रहता है और कई प्रकार के न्यूरोलॉजिकल विकारों का जोखिम भी कम होता है। सिर और मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने वाले इस योग के अभ्यास से मस्तिष्क की कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं और हार्मोन्स का स्राव बेहतर ढंग से होता रहता है। पैरों और घटनों में द्रव निर्माण को कम करने में भी इस योग के लाभ है। विशेषज्ञ की निगरानी में ही इस योग का अभ्यास किया जाना चाहिए।

yoga poses to increase blood flow to brain, best yoga poses for health
अधोमुख शवासन योग से बेहतर होता है रक्त संचार - फोटो : iStock

अधोमुख शवासन के लाभ

मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को ठीक रखने के लिए अधोमुख शवासन भी कारगर योगाभ्यास है। अध्ययनों में पाया गया है कि मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और तंत्रिकाओं से संबंधित विकारों के जोखिम को कम करने में भी इस योग के लाभ हो सकते हैं। नियमित रूप से इस योग को करने वालों में न्यूरोलॉजिकल विकारों के विकसित होने का खतरा भी कम होता है। यह योगासन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने, पीठ के निचले हिस्से में दर्द को कम करने और तनाव-चिंता को दूर करने में भी आपके लिए मददगार हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga poses to increase blood flow to brain, best yoga poses for health
बालासन योग से शरीर को होने वाले लाभ - फोटो : iStock

बालासन योग के हैं कई लाभ

बालासन योग का अभ्यास आसान और काफी प्रभावी माना जाता है। यह सिर में रक्त के संचार को ठीक रखने के साथ तंत्रिकाओं की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। पीठ और रीढ़ को आराम देने के साथ नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी इस योग  को दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है। यह आपके कंधों और हाथों पर से अतिरिक्त तनाव को कम करने और पाचन अंगों की सेहत को भी बेहतर रखने में सहायक है। नियमित रूप से इसके अभ्यास की आदत बनाकर कई तरह के लाभ पाए जा सकते हैं। 



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed