फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: इन योगासनों से रक्तचाप को आसानी से रख सकते हैं नियंत्रित, हृदय रोगों का खतरा हो जाएगा कम

Thu, 28 Oct 2021 11:50 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 28 Oct 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
yoga poses to avoid for high blood pressure
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : iStock

रक्तचाप, आज के समय की सबसे आम लेकिन गंभीर समस्याओं में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लड प्रेशर की समस्या न सिर्फ आपके हृदय बल्कि शरीर के कई अन्य अंगों की क्षति का कारण बन सकती है। विशेषकर हाई ब्लड प्रेशर यानी कि हाइपरटेंशन को सेहत के लिए सबसे नुकसानदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि लगातार ब्लड प्रेशर के बढ़े रहने की समस्या के कारण हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने की सलाह देते हैं। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए दवाइयों पर निर्भर होने से पहले अन्य वैकल्पिक उपायों की तरफ ध्यान देना चाहिए। नियमित योग का अभ्यास उन्हीं में से एक है। सांस के कई ऐसे प्रभावी अभ्यास हैं जिनको नियमित रूप से प्रयोग में लाकर ब्लड प्रेशर को आसानी से नियंत्रित रखा जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

yoga poses to avoid for high blood pressure
लंबी सांसों वाले योगासन - फोटो : iStock

रोजाना करें 30 सेकेंड वाला यह अभ्यास
ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना 30 सेकेंड के सांस लेने वाला अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकते है। अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना केवल 30 सेकेंड तक गहरी सांस लेने वाले अभ्यास से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। इन अभ्यास को करने के लिए सबसे पहले किसी शांत जगह पर आराम से बैठ जाएं। अपनी रीढ़ को सीधा रखें, आंखें बंद करें और शरीर को आराम की मुद्रा में रखें। 30 सेकंड के लिए टाइमर सेट करें और इस दौरान गहरी सांसें लेते रहें। 

yoga poses to avoid for high blood pressure
प्राणायाम है बेहद फायदेमंद - फोटो : Pixabay

प्राणायाम के लाभ
प्राणायाम को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। सांसों पर नियंत्रण प्रदान करने वाले इन अभ्यासों से तनाव, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है। धड़कन और रक्तचाप की अनियमितता को ठीक करने में कई प्रकार के प्राणायाम करना फायदेमंद हो सकता है। रोजाना सुबह उठकर 10-20 मिनट के प्राणायाम के विभिन्न अभ्यास करने से आपको रक्तचाप को कंट्रोल करने में सफलता मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga poses to avoid for high blood pressure
सांस वाले योगाभ्यास करने के लाभ - फोटो : Pixabay

डायाफ्रामिक ब्रदिंग
रक्तचाप को नियंत्रित करने के साथ फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए डायाफ्रामिक ब्रदिंग सबसे कारगर माना जाता है। इससे पूरे डायफ्राम का व्यायाम हो जाता है जो शरीर में ऑक्सीजन के संचार को बढ़ाने के साथ रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। इस अभ्यास को करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों और सिर के नीचे एक तकिया लगाकर आराम से लेट जाएं। अब सांस लें और ध्यान दें कि सांस लेते समय आपका पेट कैसे ऊपर उठता है। अब धीरे-धीरे अपने मुंह से सांस छोड़ें। इस व्यायाम को 10 बार दोहराएं।


--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed