फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए करें ये योगासन, दवाओं की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Sat, 10 Aug 2019 07:35 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 10 Aug 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Yoga Poses that will increase your stamina and spice up your married life
yoga - फोटो : yoga

योग तन और मन को तंदुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाता है। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि यह आपके यौन जीवन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे जो किसी भी तरह की दवाओं से भी ज्यादा कारगर है। यह आपके यौवन को बरकरार रखने के साथ-साथ यौन क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी है। आइए आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में...

Yoga Poses that will increase your stamina and spice up your married life
butterfly aasan

तितली आसन

इस आसन को यौन संबंधों के लिए रामबाण माना जाता है। इसे करने के लिए जमीन पर बैठकर दोनों घुटनों को इस तरह मोड़े कि आपके पैरों के तलवे आपस में जुड़ जाएं। रोजाना करीब 3 मीनट तक इस आसन को करें। तितली आसन को करने से यौन संबंध के प्रति रूची तो बढ़ती ही है साथ-साथ चरम आंनद का उपभोग भी कर पाते हैं। 

Yoga Poses that will increase your stamina and spice up your married life
half lotus position

अर्ध कमल आसन

जब किसी की पार्टनर के साथ संबंध बनाने में बिलकुल रूचि नहीं होती तो यह आसन उनके लिए रामबाण की तरह काम करता है। इस योगासन को करने के लिए पैरों को मोड़कर हाथों की दोनों कोहनियों को घुटनों पर रख , ब्रह्मा की तरह हाथों की उंगलियों को मोड़ कर बैठे। इस दौरान साथ लेते और छोड़ते रहें। ऐसा करने से दिमाग पर काफी असर होता है। मन को शांति प्राप्त होती है और यौन क्षमता बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Poses that will increase your stamina and spice up your married life
bridge pose

ब्रिज पोज

यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगा आसन है। इसे करने के लिए अपने पीठ पर लेटकर पैरों के बल ऊपर की ओर उठने की कोशिश करें। यह रीढ़ की हड्डी को आराम पहुंचाता है और दिमाग को तंदुरुस्त रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। यह आसन यौन क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी है।

विज्ञापन
Yoga Poses that will increase your stamina and spice up your married life
hanuman asana

हनुमानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आपको अपने पैरों को 180 डिग्री पर रखकर बैठना होगा। इसके बाद हाथों से दोनों पैरों के अंगूठों को पकड़कर रखना है और इसी स्थिति में लगभग 30 सेकेंड तक रहना है। यह आसन पेल्विस में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देता है। साथ ही आपकी शादीशुदा जिंदगी में मसाला भरने का काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed