अगर वजन कम होने का नाम ही नहीं ले रहा और जिम जाने में आफत आती है तो ऐसे में घर में ही रहकर वजन कम करने का आसन तरीका जानें। रोजाना योग करने से आप अपने आप ही शेप में आ जाएंगे।
पश्चिमोत्सान में पेट पर दबाव पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव पेट की चर्बी पर पड़ता है। अगर पेट आगे की ओर कुछ ज्यादा ही निकल आया है तो इस आसन को रोजाना करने से काफी आराम मिलता है। इससे पीठ दर्द भी सही होता है।
भुजंगासन- इससे ना केवल पीठ का दर्द सही होता है बल्कि मोटापा भी कम होता है। इससे आपके सीने और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होगा। इसी पोजीशन में करीब 10 सेकेंड तक रहें, फायदा होगा।
हलासन करने से भी वजन कम करना आसान होता है। इससे ना केवल तनाव कम होता है साथ ही थकान भी दूर होती है।
अधोमुखश्वासन में आगे की ओर हाथ और घुटनों के बल झुक जाएं और गहरी सांस लें। इस पोज को करने के लिए किसी अच्छे ट्रेनर से मदद लें।