फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga For Slip Disc: स्लिप डिस्क की समस्या से राहत दिलाते हैं ये योगासन, दर्द से मिलेगा छुटकारा

Wed, 16 Oct 2024 10:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Oct 2024 10:16 AM IST
सार

स्लिप डिस्क के कारण होने वाले असहनीय दर्द को कम करने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
Yoga For Slip Disc Yoga Poses Step By Step in Hindi
Back Pain - फोटो : pexel

Yoga For Slip Disc: स्लिप डिस्क को हर्नियेटेड डिस्क कहते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रीढ़ की हड्डियों के बीच कुछ गैप आ जाता है। इस कारण कमर और पीठ में असहनीय दर्द होने लगता है। स्लिप डिस्क की शिकायत घंटों गलत पोस्चर में बैठने, गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हो सकता है।



एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लगभग 80 फीसदी युवा स्लिप डिस्क की समस्या से परेशान हैं। स्लिप डिस्क की समस्या से छुटकारा पाने का आखिरी इलाज ऑपरेशन को माना जाता है। लेकिन समय रहते इस समस्या को पहचान कर सही इलाज करके रोकथाम की जा सकती है। स्लिप डिस्क की समस्या में योग असरदार इलाज प्रक्रिया है। स्लिप डिस्क के कारण होने वाले असहनीय दर्द को कम करने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।
 

Yoga For Slip Disc Yoga Poses Step By Step in Hindi
शवासन - फोटो : Istock

शवासन

इस आसन से शरीर और आंतरिक ऊर्जा बेहतर होती है। इसे किसी भी योगाभ्यास के बाद सबसे आखिर में किया जाता है। स्लिप डिस्क के कारण होने वाले दर्द को कम करने के लिए शवासन का अभ्यास कर सकते हैं। 

Yoga For Slip Disc Yoga Poses Step By Step in Hindi
शलभासन - फोटो : istock

 

शलभासन

शलभासन के अभ्यास से स्लिप डिस्क और कमर दर्द से राहत मिलती है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेटकर रीढ़ की हड्डी को मोड़ा जाता है। आसन को सही तरीके से करने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga For Slip Disc Yoga Poses Step By Step in Hindi
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

इस आसन से रीढ़ की ऊपरी हड्डियों पर दबाव पड़ता है। कमर दर्द से राहत और शरीर को लचीला बनाने में भुजंगासन का अभ्यास असरदार है। इस आसान के अभ्यास के दौरान शरीर का आकार फन उठाए सांप जैसा होता है। 

विज्ञापन
Yoga For Slip Disc Yoga Poses Step By Step in Hindi
मार्जरी आसन - फोटो : Istock

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed