फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: इस जानलेवा बीमारी के जोखिम को कम कर देता है योग, नियमित अभ्यास की बनाएं आदत

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
yoga for heart health in hindi,  Yoga Asanas To Avoid Health Diseases
नियमित योग करने के लाभ - फोटो : Istock

योग न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, साथ ही इसके अभ्यास की आदत बनाकर कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करने से लेकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने तक के लिए इसके अभ्यास की आदत बनाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।



योग विशेषज्ञ बताते हैं कि नियमित रूप से योग करके कई तरह की जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को भी कम किया जा सकता है। योग करने वाले लोगों में हृदय रोग और हार्ट अटैक जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।

हृदय रोगों को दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारक के तौर पर जाना जाता है, योगासन आपमें इस समस्या के जोखिम को काफी हद तक कम कर देते हैं। योग का अभ्यास, हृदय रोग का कारण बनने वाले उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हैं जिससे हृदय गति कम करने में मदद मिल सकती है। योग करने वाले लोगों में अन्य लोगों की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। आइए जानते हैं कि दिनचर्या में किन योगासनों को शामिल करने की आदत आपको हृदय रोगों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है?

yoga for heart health in hindi,  Yoga Asanas To Avoid Health Diseases
हृदय रोगियों के लिए योग - फोटो : iStock

क्या कहते हैं अध्ययन?

अध्ययन से पता चला है कि पौधों पर आधारित भोजन, व्यायाम या योग के अभ्यास की आदत धमनियों में रुकावट के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। धमनियों में रुकावट के कारण दिल का दौरा पड़ने का जोखिम अधिक देखा गया है। नियमित योगाभ्यास की आदत, हृदय के कार्यों को आसान बनाने में मदद करने के साथ रक्त को पंप करने और धमनियों को स्वस्थ बनाए रखने में काफी सहायक है।

yoga for heart health in hindi,  Yoga Asanas To Avoid Health Diseases
नियमित प्राणायाम करने के लाभ - फोटो : Pixabay

प्राणायाम सबसे फायदेमंद

रोजाना प्राणायाम की आदत बनाने वाले लोगों में शारीरिक और मानसिक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी कम होता है। प्राणायाम, विशेषकर कपालभाति का अभ्यास करने वाले लोगों में हार्ट ब्लॉकेज की समस्या का जोखिम कम होता है। यह अभ्यास दिमाग को शांत रखने के साथ थायरॉइड को दूर करने में भी आपके लिए विशेष लाभकारी है। कपालभाति के अभ्यास की आदत हृदय के साथ फेफड़ों की समस्या को कम करने में आपके लिए सहायक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for heart health in hindi,  Yoga Asanas To Avoid Health Diseases
रोजाना योग करने से क्या होता है? - फोटो : Istock

इन योगासनों से भी मिलता है आराम

योग विशेषज्ञ कहते हैं, त्रिकोणासन, अर्धमुख शवासन, मार्जरी आसन, भुजंगासन और वृक्षासन जैसे योग का अभ्यास करने वाले लोगों में हृदय रोग और धमनियों से संबंधित विकारों का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में कम पाया गया है। संपूर्ण शरीर के कार्यों को बेहतर बनाए रखने के साथ जीवन की गुणवत्ता और प्रत्याशा को बढ़ावा देने के लिए भी नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की आदत बनाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed