Yoga For Glowing Skin: बिगड़ी जीवनशैली और वातावरण की अशुद्धता के कारण त्वचा का निखार कम होने लगता है। कई बार उम्र से पहले ही त्वचा में झुर्रियां आ जाती हैं। मुहांसे, झाईं या लटकी हुई त्वचा का कारण भी लाइफस्टाइल और खानपान हो सकता है। ऐसे में योग का नियमित अभ्यास ढलती उम्र में त्वचा को सेहतमंद बनाता है। साथ ही चेहरे की रौनक को बरकरार रखता है।
योग शारीरिक अशुद्धियों को दूर करके, रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में सहायक है, जिससे चेहरे की रंगत और निखार बढ़ता है। इस लेख में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो चेहरे पर निखार और त्वचा को हेल्दी बनाने में असरदार होते हैं।
2 of 6
उत्तानासन
- फोटो : istock
उत्तानासन
उत्तनासान करने के लिए सीधे खड़ें हो जाएं, इसके बाद कमर के उपरी हिस्से को सांस लेते हुए पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। कुछ देर इस स्थिति में रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं। इस आसन को करते हुए ध्यान रखें कि आपके घुटने मुड़े हुए न हों।
3 of 6
वृक्षासन योग
- फोटो : istock
वृक्षासन
इस योग को करने के लिए पैरों को एक दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अपने दाहिने पैर को मोड़ें और फिर बाईं जांघ पर रखें। श्वास भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं, हथेलियों को आपस में मिलाकर नमस्कार मुद्रा बनाएं और मस्तिष्क को ध्यान की स्थिति में रखें। इस आसन में 10 से 30 सेकेंड तक रहें, फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं। अगले चरण में बाएं पैर को दाहिने जांघ पर रखते हुए इस मुद्रा का अभ्यास करें।
4 of 6
भुजंगासन
- फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन
इस आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर लेटकर दोनों हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अब शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखते हुए सांस लेनी है और इसी दौरान छाती को फर्श पर उठाते हुए छत की तरफ देखना है। आखिर में सांस छोड़ते हुए शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आना है।
5 of 6
हलासन
- फोटो : Getty Images
हलासन
हलासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए सिर के पीछे ले जाएं। अंगूठे से जमीन को स्पर्श करते हुए हाथों को जमीन पर सीधा रखें और कमर को जमीन पर सटाए रखें। इसी अवस्था में कुछ देर रहें और फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में वापस आएं।