फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं ये 5 योगासन, अभ्यास करना है बेहद आसान

Tue, 31 Dec 2019 10:21 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 31 Dec 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
yoga for face healthy skin and glowing face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हर किसी की चाहत होती है कि उसका चेहरा हमेशा फ्रेश और खूबसूरत दिखे। इसके लिए लोग न जाने कितने महंगे महंगे प्रॉडक्ट्स और थैरेपी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन योग एक ऐसा आसान विकल्प है जिसके अभ्यास से हम फ्रेश और खूबसूरत चेहरा पा सकते हैं। चेहरे पर निखार लाने के लिए योग का सहारा लेना सबसे फायदेमंद होता है। योग की कुछ क्रियाओं से चेहरे पर लालिमा आती है साथ ही धब्बे, झाइयां, झुर्रियां और कालापन भी दूर किया जा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि चेहरे के लिए कौन से योग करें...

yoga for face healthy skin and glowing face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगासन

सिंगासन चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा आसान है।इस आसन को करने के लिए आप वज्रासन में बैठकर घुटनों को थोड़ा सा खोल लें, अब हाथों की अंगुलियों को शेर के पंजे के समान खोलकर दोनों घुटनों पर रखें। इसके बाद सांस को अन्दर खींचकर जीभ बाहर निकालें और फिर सांस छोड़ते हुए शेर जैसी गजर्ना करें। गले की मांसपेशियों में तनाव लाएं। इस आसन का अभ्यास 3-4 बार कर सकते हैं।

yoga for face healthy skin and glowing face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उदान मुद्रा योग
 

इस मुद्रा के अभ्यास से चेहरे पर लालिमा आती है। इसको करने के लिए आप पद्मासन में बैठ जाए और फिर अपने दोनों हाथों की तजर्नी अंगुली को छोड़कर बाकि तीनों अंगुलियों को अंगूठे के टिप से आपस में मिलाइए। इस अभ्यास को नियमित रूप से पांच मिनट तक करें, फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for face healthy skin and glowing face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कपोल शक्ति विकासक

चेहरे पर निखार लाने के लिए कपोल शक्ति विकासक बहुत अच्छा योगासन है। इस आसन के अभ्यास के लिए आप पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों की आठों अंगुलियों के आगे के भाग को आपस में मिलाकर दोनों अंगूठे से दोनों नाकों के छिद्रों को बंद कर लें। फिर सांस अंदर खींचे। फिर दोनों अंगूठों से नाक के छिद्रों को बन्द कर लें और अपने गालों को गुब्बारे की तरह फुलाएं और अपनी क्षमता अनुसार सांस रोककर धीरे-धीरे सांसों को बाहर निकालें। इस अभ्यास कम से कम 20 बार करें।

विज्ञापन
yoga for face healthy skin and glowing face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
झुर्रियों के लिए योगासन

झुर्रियों से निजात पाने के लिए गहरी सांस लें और मुंह में इतनी हवा भरें जैसे गुब्बारा फुलाने के लिए हवा भरते हैं। अब आप पांच सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें। गुब्बारे फुलाने जैसे इस योग से न सिर्फ चेहरे बल्कि फेफड़ो की भी अच्छी एक्सरसाइज होती है। इससे गालों की झुर्रियां दूर होती है और चेहरे की त्वचा का कसाव बना रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed